फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra : Woman among five held for terrorising people by wielding sharp weapons in wee hours

मुंबई : ठाणे में सरेआम लहराईं तलवारें, लोगों को आतंकित करने के आरोप में महिला समेत पांच गिरफ्तार

Sat, 07 May 2022 12:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 07 May 2022 12:02 PM IST
सार

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं- जावेद सलीम शेख, दिलवर फरीद शेख, शाहिद नसीर शेख, साद अहमद और मारिया जावेद खान। 

विज्ञापन
Maharashtra :  Woman among five held for terrorising people by wielding sharp weapons in wee hours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

महाराष्ट्र के मुंबई से सटे ठाणे जिले में कुछ लोगों ने शुक्रवार रात को सरेआम तलवारें, चाकू व कुल्हाड़ी लहराते हुए लोगों को आतंकित किया। मामले में एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना ठाणे जिले के दहीसर मोरी व ठाकुरपाड़ा गांवों में हुई। हथियार लहराने वालों में से कुछ को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। शील दाईघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात 12.15 बजे से 3.45 बजे के बीच आरोपी हाथों में तलवारें, कुल्हाड़ी और चाकू लेकर इन इलाकों में घूमे और स्थानीय निवासियों को आतंकित किया। उन्होंने कई घरों के दरवाजे पीटे और बिना किसी कारण के निवासियों को धमकाया। इसके कारण लोगों में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन


आखिरकार कुछ गांव वालों ने साहस दिखाया और आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं- जावेद सलीम शेख, दिलवर फरीद शेख, शाहिद नसीर शेख, साद अहमद और मारिया जावेद खान। इन सभी के खिलाफ भादंवि की धारा 143 (गैर कानूनी ढंग से एकत्रित होना) 147 ( दंगा करना), 148 (घातक हथियारों से लैस होकर निकलना) 323 (जानबूझकर आहत करना) , 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर भड़काना),  506 (आपराधिक धमकी) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इन लोगों के गिरोह में कुछ और लोग शामिल हैं, उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हथियार लहराने के पीछे उनका क्या इरादा था, इसका भी पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed