{"_id":"5e56397e8ebc3ef40c38e142","slug":"maharashtra-within-two-hours-three-people-assaulted-girl-in-different-cases-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग घटनाओं में दो घंटे के अंदर एक युवती से तीन लोगों ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अलग-अलग घटनाओं में दो घंटे के अंदर एक युवती से तीन लोगों ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 26 Feb 2020 02:55 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 26 Feb 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां में दो अलग-अलग घटनाओं में 19 साल की एक युवती के साथ दो घंटे के अंतराल पर तीन लोगों द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
रबाले एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि युवती को 18 फरवरी को घाटकोपर से ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन वह ट्रेन नहीं पकड़ पाई। इसके बाद वह दूसरी ट्रेन पकड़ कर ठाणे जिले के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पहुंची और रात में स्टेशन पर ही सो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अगले दिन वह ट्रेन पकड़ कर दिवा स्टेशन पहुंची और वहां उसने पैसे के लिए अपनी नाक की बाली बेंचने में एक महिला की मदद मांगी। लेकिन रात तक वह बाली बेच नहीं पाईं। उन्होंने बताया कि इसके बाद युवती सड़क पर घूमने लगी और करीब साढ़े आठ बजे उसने एक होटल के पास पहुंच कर एक ऑटो चालक को पास के रेलवे स्टेशन पर छोड़ने को कहा। इस पर चालक उसे नवी मुंबई के महापे इलाके की एक जर्जर इमारत में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे पास के एक मंदिर के पास छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार रात करीब 10 बजे युवती ने स्कूटर से दो जा रहे दो व्यक्तियों से मदद मांगी। उन्होंने युवती को स्कूटर में बैठा लिया और घंसोली ले जा कर उससे दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 23 फरवरी को मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों को 29 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।