फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra will get 2 Vande Bharat trains, PM Modi will flag off on 10 February

Vande Bharat Train: महाराष्ट्र को मिलेगी 2 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, पीएम मोदी 10 फरवरी को दिखाएंगे हरी झंडी

Tue, 31 Jan 2023 05:46 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 31 Jan 2023 05:46 AM IST
सार

मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे बोर्ड से इस संबंध में निर्देश प्राप्त हुए हैं कि मुंबई दौरे में पीएम मोदी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटीएम) से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों- सीएसएमटी-सोलापुर और सीएसएमटी-साई नगर शिरडी को हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन
Maharashtra will get 2 Vande Bharat trains, PM Modi will flag off on 10 February
पीएम मोदी महाराष्ट्र को दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की देंगे सौगात। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र को एक साथ 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे। पीएम मोदी 10 फरवरी को मुंबई आएंगे और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 2 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। वहीं, बोहरा समाज के अल जामिया तस सैफिया विद्यापीठ का भी उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 फरवरी को मुंबई यात्रा प्रस्तावित है। मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे बोर्ड से इस संबंध में निर्देश प्राप्त हुए हैं कि मुंबई दौरे में पीएम मोदी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों- सीएसएमटी-सोलापुर और सीएसएमटी-साई नगर शिरडी को हरी झंडी दिखाएंगे। ये दो वंदे भारत एक्सप्रेस महाराष्ट्र के लोकप्रिय तीर्थ शहरों शिर्डी और पंढरपुर की यात्रा को आसान बनाएगी। इससे महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन जायेगा जिसके पास दो अंतरराज्यीय वंदे भारत ट्रेन होगी। मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर के बीच पहली वंदे भारत चली थी। पीएम मोदी की हरी झंडी मिलने के बाद अब मुंबई से तीन वंदे भारत ट्रेन चलने लगेगी।
विज्ञापन


बोहरा मुस्लिम समाज के कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को मुंबई पश्चिमी उपनगर के अंधेरी स्थित मरोल में बोहरा मुस्लिम समाज के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां अल जामिया तस सैफिया विद्यापीठ का उद्घाटन करेंगे। मोदी के आगमन को देखते हुए मुंबई पुलिस ने बोहरा काॅलोनी परिसर में अभी से ही सुरक्षा बंदोबस्त बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह को बंगलूरू में करेंगे भारत ऊर्जा सप्ताह का उद्घाटन
पीएम मोदी छह फरवरी को भारत ऊर्जा सप्ताह का उद्घाटन करने के साथ कर्नाटक के बंगलूरू और तुमकुरु में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कर्नाटक सूचना विभाग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री छह फरवरी की सुबह मडावरा के पास बंगलूरू अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में भारत ऊर्जा सप्ताह का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed