फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Will Dhananjay Munde resign before budget session? Police made big disclosure about Valmik Karad

Maharashtra: क्या बजट सत्र से पहले इस्तीफा देंगे धनंजय मुंडे? वाल्मिक कराड को लेकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Sun, 02 Mar 2025 01:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 02 Mar 2025 01:59 PM IST
सार

पिछले साल दिसंबर में मस्साजोग के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में अपने सहयोगी वाल्मिक कराड की गिरफ्तारी के बाद से मुंडे विपक्ष के निशाने पर हैं। इस बीच एक अधिकारी ने आरोपपत्र के साथ संलग्न रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि 7 दिसंबर, 2024 को कराड ने कथित तौर पर एक अन्य आरोपी सुदर्शन घुले से कहा कि जो लोग उनकी जबरन वसूली की कोशिश में आड़े आएंगे, उन्हें खत्म कर दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Maharashtra: Will Dhananjay Munde resign before budget session? Police made big disclosure about Valmik Karad
Dhananjay Munde, Valmik Karad - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे की अलग हुई पहली पत्नी करुणा शर्मा-मुंडे ने रविवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं ने उनका इस्तीफा मांगा है और राज्य विधानमंडल के बजट सत्र से पहले इसकी घोषणा की जाएगी। राज्य विधानमंडल का 13 दिवसीय बजट सत्र सोमवार को शुरू होगा। इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि वाल्मिक कराड ने कथित तौर पर सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले के अन्य आरोपियों से कहा था कि वे पवन ऊर्जा कंपनी से पैसे वसूलने की उनकी कोशिश में जो भी बाधा आए, उसे खत्म कर दें।

विज्ञापन


अधिकारी ने सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले और दो संबंधित मामलों में दायर आरोपपत्र से जुड़ी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह बात कही, जिसमें महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी कराड को आरोपी नंबर 1 बताया गया है। अधिकारी ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि पिछले साल दिसंबर में अपहरण और हत्या से पहले देशमुख को कई बार धमकाया गया था।
विज्ञापन


पहले जानते हैं धनंजय मुंडे के बारे में
पिछले साल दिसंबर में मस्साजोग के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में अपने सहयोगी वाल्मिक कराड की गिरफ्तारी के बाद से मुंडे विपक्ष के निशाने पर हैं। एक मराठी समाचार चैनल से बात करते हुए करुणा शर्मा ने कहा, 'मेरे सूत्रों के अनुसार मुंडे से दो दिन पहले इस्तीफा मांगा गया था और उन्हें अपने पद से हटना होगा। सत्र से पहले इसकी घोषणा की जाएगी।' उन्होंने कहा कि मुंडे ने पहले कहा था कि कराड उनके करीबी सहयोगी हैं और अगर कराड दोषी पाए जाते हैं, तो वे इस्तीफा दे देंगे। शर्मा ने कहा, 'अब कुछ नहीं बचा है, क्योंकि कराड का नाम आरोपपत्र में है। नैतिक या अन्य कारणों से मुंडे को इस्तीफा देना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Maharashtra: Will Dhananjay Munde resign before budget session? Police made big disclosure about Valmik Karad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

अब जानते हैं वाल्मिक कराड से जुड़े खुलासे के बारे में
वाल्मिक कराड को 31 दिसंबर, 2024 को बीड जिले के मासाजोग गांव के सरपंच देशमुख की हत्या से संबंधित जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया था। राज्य अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने 27 फरवरी को देशमुख की हत्या और दो संबंधित मामलों में 180 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ के बाद बीड जिले की एक अदालत में 1,200 से अधिक पृष्ठों का आरोपपत्र दाखिल किया। दरअसल, देशमुख को पिछले साल 9 दिसंबर को कथित तौर पर बीड में एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली की कोशिश को रोकने के प्रयास के लिए अगवा कर लिया गया, प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

अलग-अलग मामले बीड के केज पुलिस स्टेशन में दर्ज
सरपंच की हत्या, अवाडा कंपनी से पैसे ऐंठने की कोशिश और फर्म के सुरक्षा गार्ड पर हमला तीन अलग-अलग मामले बीड के केज पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया है। अधिकारी ने आरोपपत्र के साथ संलग्न रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि 7 दिसंबर, 2024 को कराड ने कथित तौर पर एक अन्य आरोपी सुदर्शन घुले से कहा कि जो लोग उनकी जबरन वसूली की कोशिश में आड़े आएंगे, उन्हें खत्म कर दिया जाना चाहिए।

Maharashtra: Will Dhananjay Munde resign before budget session? Police made big disclosure about Valmik Karad
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

अवाडा कंपनी से दो करोड़ की जबरन वसूली
रिपोर्ट में कहा गया है कि कराड ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अवाडा कंपनी से दो करोड़ रुपये मांगे, जो बीड में एक बिजली उत्पादन परियोजना में लगभग 300 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी कराड, विष्णु चाटे, सुदर्शन घुले, प्रतीक घुले, सुधीर सांगले, कृष्ण अंधाले, जयराम चाटे और महेश केदार ने 8-9 दिसंबर 2024 के बीच अवाडा कंपनी से दो करोड़ की जबरन वसूली करने का फैसला किया। 

पूरे इलाके में अपना आतंक फैलाना चाहते थे
अधिकारी ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि वे कथित तौर पर पूरे इलाके में अपना आतंक फैलाना चाहते थे और उन्होंने अपने रास्ते में आने वाले किसी भी व्यक्ति को खत्म करने या मारने का भी फैसला किया। इससे पहले 29 नवंबर 2024 को कराड ने विष्णु चाटे के फोन पर अवाडा कंपनी के अधिकारियों से दो करोड़ रुपए की रंगदारी के लिए बात की थी। उसी दिन सुदर्शन घुले मासजोग गांव में कंपनी की साइट पर पहुंचे और अधिकारियों से कराड की मांग पूरी करने को कहा। 

Maharashtra: Will Dhananjay Munde resign before budget session? Police made big disclosure about Valmik Karad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

मासजोग गांव में कंपनी की साइट पर बवाल
रिपोर्ट में कहा गया है कि कराड ने उसी दिन केज में चाटे के कार्यालय में विष्णु चाटे, सुदर्शन घुले, प्रतीक घुले, सुधीर सांगले और कृष्णा आंधले से मुलाकात की और रंगदारी के मुद्दे पर आगे का रास्ता तय किया। बाद में 6 दिसंबर 2024 को आरोपी सुदर्शन घुले, प्रतीक घुले और सुधीर सांगले मासजोग गांव में कंपनी की साइट पर गए और अधिकारियों से झगड़ा किया और उनसे काम बंद करने को कहा। 

सुदर्शन घुले ने संतोष देशमुख को धमकाया
रिपोर्ट में कहा गया है कि सरपंच संतोष देशमुख वहां आए और आरोपियों से अनुरोध किया कि लोगों को रोजगार मिलने दें, कंपनी का काम बंद न करें। रिपोर्ट के हवाले से अधिकारी ने बताया कि सुदर्शन घुले ने कथित तौर पर धमकाते हुए कहा, 'हम तुम्हें देख लेंगे, हम तुम्हें नहीं छोड़ेंगे।' रिपोर्ट के अनुसार, 8 दिसंबर को अवाडा कंपनी के अधिकारी शिवाजी थोपटे ने विष्णु चाटे की मौजूदगी में परली स्थित अपने कार्यालय में कराड से मुलाकात की। इसके बाद कराड ने थोपटे से दो करोड़ रुपये मांगे, नहीं तो कंपनी बीड जिले में अपना काम बंद कर दे।

Maharashtra: Will Dhananjay Munde resign before budget session? Police made big disclosure about Valmik Karad
आरोपी पुलिसकर्मी पर जांच के आदेश दिए गए हैं - फोटो : अमर उजाला

'जो भी हमारे रास्ते में आए, उसे खत्म कर दिया जाना चाहिए'
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस घटना के बाद विष्णु चाटे लगातार संतोष देशमुख को फोन करके धमकाता रहा। इससे पहले 7 दिसंबर को कराड ने कथित तौर पर आरोपी सुदर्शन घुले से कहा था, 'अगर हमारे रास्ते में ऐसी बाधाएं आती हैं, तो कोई भी कंपनी हमें जबरन वसूली के पैसे नहीं देगी। जो भी हमारे रास्ते में आए, उसे खत्म कर दिया जाना चाहिए। जाओ और विष्णु चाटे से बात करो, वह तुम्हारी मदद करेगा।'

हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ 11 मामले दर्ज
रिपोर्ट में कहा गया है कि हत्या के बाद आरोपी विष्णु चाटे ने अपना मोबाइल फोन तोड़ दिया, जो इस मामले में एक महत्वपूर्ण सबूत था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सुदर्शन घुले और अन्य आरोपी संगठित अपराधों में शामिल थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि संतोष देशमुख हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं और उनमें से आठ में आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed