फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Will Devendra Fadnaviss government survive Pawars ordeal and three important questions

महाराष्ट्र: क्या टिक पाएगी देवेंद्र फडणवीस की सरकार? पवार की अग्निपरीक्षा और तीन अहम सवाल

Sat, 23 Nov 2019 03:39 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sat, 23 Nov 2019 03:39 PM IST
सार

  • बदले सियासी समीकरणों के बाद उपजे तीन अहम सवाल
  • क्या राज्यपाल ने मयार्दा को रखा ताक पर?
  • क्या अजित पवार पर दल बदल का लागू होगा कानून?
  • भाजपा कहां से जुटाएगी बहुमत?

विज्ञापन
Maharashtra Will Devendra Fadnaviss government survive Pawars ordeal and three important questions
देवेंद्र फडणवीस-अजित पवार - फोटो : ANI

विस्तार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार का ट्वीट आने के बाद तीन बड़े सवाल खड़े हुए हैं। शरद पवार ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस सरकार को समर्थन देना अजित पवार का निजी फैसला है। शरद पवार इस फैसले के खिलाफ हैं। उन्होंने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को हर संभव कार्रवाई का भरोसा दिया है। सवाल है कि क्या ऐसे में देवेन्द्र फडणवीस सरकार सत्ता में टिक पाएगी?

विज्ञापन


विज्ञापन


केंद्रीय विधि और कानून मामले के पूर्व सचिव का कहना है कि अजित पवार ने भाजपा को समर्थन दिया है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक अजित पवार पार्टी के विधायक दल के नेता हैं। सूत्रों के अनुसार विधायक दल के नेता को किसी दूसरे दल को अपनी पार्टी के विधायकों का समर्थन पत्र देने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल विधायक दल के नेता पर भरोसा कर सकते हैं, क्योंकि विधायक ही अपने दल का नेता चुनते हैं। इसलिए यहां कुछ भी गलत नहीं है। पूर्व केंद्रीय सचिव का कहना है यह बात अलग है कि पार्टी में बगावत हो, पार्टी के विधायक दूसरा नेता चुन लें या सदन में बहुमत साबित करने की स्थिति आने पर विधायक बागी अजित पवार का साथ छोड़ दें।

शरद पवार की होगी अग्नि परीक्षा
यह एक बड़ा सवाल है। शरद पवार के रुख को देखते हुए मामले का न्यायालय में जाना भी तय माना जा रहा है। इतना ही नहीं राज्यपाल के सामने एनसीपी के विधायकों की परेड कराने जैसी स्थिति आ सकती है। ऐसी दशा में भाजपा की देवेंद्र फडणवीस सरकार को सदन में बहुमत साबित करना पड़ सकता है। यह स्थिति शरद पवार के लिए अपनी पार्टी पर पकड़ बनाए रखने की अग्नि परीक्षा जैसी होगी।

यह भी पढ़ें: शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी को भनक तक नहीं लगी और भाजपा ले उड़ी सीएम की कुर्सी

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: अलसुबह टूटा उद्धव ठाकरे का सीएम बनने का सपना
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed