फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra wedding drunk groom danced for so long bride refused to marry him and married another man instead news in Hindi

अजब विवाद: घंटों नाचता रहा नशे में धुत दूल्हा, लड़की वालों ने मारपीटकर भगाया, उसी मंडप में दूसरे युवक से हुई शादी

Wed, 27 Apr 2022 06:29 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलढाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलढाणा Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 27 Apr 2022 06:29 PM IST
सार

लड़की के पिता का आरोप है कि दूल्हा नशे में धुत था। बरात भी मुहूर्त निकलने के बाद दोपहर बाद चार बजे दरवाजे पर पहुंची थी और दूल्हा रात आठ बजे तक नाचता रहा।

विज्ञापन
Maharashtra wedding drunk groom danced for so long bride refused to marry him and married another man instead news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

शादी जैसे कार्यक्रमों के दौरान विवाद होने की घटनाएं तो आपने बहुत देखी-सुनी होंगी, लेकिन महाराष्ट्र से सामने आया यह मामला एकदम अलग है। दूल्हा जब घंटों तक दोस्तों के साथ डीजे पर नाचता रहा तो लड़की के पिता ने अपनी बेटी की शादी वहां मौजूद दूसरे लड़के से करवा दी और बरात को उल्टे पैर वापस भेज दिया। यह घटना महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मलकापुर पंगरा नामक गांव की है। 

विज्ञापन


24 अप्रैल को गांव में एक शादी होनी थी। बरात आई और बरातियों का नाच-गाना शुरू हुआ। दूल्हा भी अपने दोस्तों के साथ नाचने लगा। लड़की के पिता का आरोप है कि दूल्हा नशे में धुत था। बरात भी मुहूर्त निकलने के बाद दोपहर बाद चार बजे दरवाजे पर पहुंची थी और दूल्हा रात आठ बजे तक नाचता रहा। इस बात से गुस्साए लड़की वालों ने देरी का कारण पूछा तो बराती अभद्रता पर उतर आए।  
विज्ञापन

 
अभद्र बरातियों को पीटकर भगा दिया
बरातियों की अभद्रता देख आक्रोशित लड़की वालों ने दूल्हे समेत कई लोगों की जमकर पिटाई की और बिना खाना खिलाए ही वहां से भगा दिया। लड़की के पिता ने बताया कि ऐसी स्थिति में अगर शादी नहीं होती तो बहुत बदनामी होती, इसलिए मामला पंचायत पहुंचा और तय किया गया कि शादी इसी मंडप में होगी। इसके बाद नए दूल्हे की तलाश शुरू हुई तो बरात में शामिल एक लड़का पसंद आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी मंडप में दूसरे युवक से हुआ विवाह
लड़की के पिता ने युवक से शादी करने के बारे में पूछा तो वह भी तैयार हो गया। बताते हैं कि यह लड़का दूल्हन का अच्छा दोस्त भी है। वहीं, एन मौके पर दूल्हा बदलने की इस घटना से दुल्हन प्रियंका काफी खुश है। उसने कहा कि गनीमत रही कि पहले ही पता चल गया कि लड़का शराबी था। बरात में उसकी हरकत से हमारा पूरा परिवार दुखी है। मैं घंटों तक वरमाला लिए खड़ी थी और वह नाच रहा था।


अगले दिन लड़के ने भी रचा डाली शादी
वहीं, शादी के मंडप से भगाए जाने के बाद युवर ने भी अगले ही दिन एक अन्य लड़की के साथ विवाह कर लिया। हालांकि, इस बार उसने वह गलती नहीं दोहराई जो उसने पहले की थी। न तो उसने ही शराब पी और न ही उसके दोस्तों और रिश्तेदारों ने। यहां तक कि उन्होंने डांस भी नहीं किया। युवक ने इसे लेकर कहा कि जोड़ियां ऊपरवाला बनाता है। जिसकी शादी जहां लिखी होती है वहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed