फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra voter list: Congress' demand for digital copy is not logical; Election Commission rejected it

महाराष्ट्र मतदाता सूची: डिजिटल कॉपी देने की कांग्रेस की मांग तर्कसंगत नहीं; चुनाव आयोग ने ठुकराई, कही यह बात

Fri, 27 Jun 2025 01:52 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 27 Jun 2025 01:52 AM IST
सार

कांग्रेस ने बुधवार को चुनाव आयोग से आग्रह किया कि वह एक सप्ताह के भीतर महाराष्ट्र मतदाता सूची की डिजिटल प्रति उपलब्ध कराए। पार्टी ने महाराष्ट्र और हरियाणा के मतदान दिवस की वीडियो फुटेज की भी मांग की थी। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र मतदाता सूची की डिजिटल प्रति देने की कांग्रेस की मांग को तर्कहीन बताया है।

विज्ञापन
Maharashtra voter list: Congress' demand for digital copy is not logical; Election Commission rejected it
चुनाव आयोग और राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र मतदाता सूची की डिजिटल प्रति देने की कांग्रेस की मांग को तर्कहीन बताया है। निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को कहा कि मौजूदा कानूनी ढांचे के तहत यह मांग मान्य नहीं है। पार्टी की इसी तरह की याचिका को 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले सात महीनों से मतदाता सूची की डिजिटल प्रति मांग रहे हैं, लेकिन आयोग के सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस की ऐसी मांग नई नहीं है। यह पार्टी की ओर से आठ वर्षों से अधिक समय से अपनाई जा रही एक रणनीति का हिस्सा है। इस मुद्दे को कांग्रेस ने पहले ही 2018 में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्कालीन अध्यक्ष कमल नाथ की ओर से दायर एक रिट याचिका में सुप्रीम कोर्ट में उठाया था।
विज्ञापन


घटनाक्रम के जानकारों के मुताबिक, ऐसा प्रतीत होता है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता को न्यायिक रिकॉर्ड में मामले के अंतिम निष्कर्ष के बारे में उचित रूप से अवगत नहीं कराया गया है। कमल नाथ बनाम भारत निर्वाचन आयोग (2019) के फैसले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत ने पाया कि निर्वाचन आयोग की दलील में दम है। चुनाव मैनुअल के खंड 11.2.2.2 में 'टेक्स्ट मोड' शब्द का इस्तेमाल किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि याचिकाकर्ता को टेक्स्ट मोड में मतदाता सूची का मसौदा उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वेबसाइट पर सर्च प्रारूप में मतदाता सूची डालने का दावा नहीं कर सकते
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए आयोग के सूत्रों ने बताया, संबंधित खंड में कहीं भी यह नहीं कहा गया है कि मसौदा मतदाता सूची को मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर 'सर्चेबल पीडीएफ' में डाला जाना चाहिए। इसलिए, याचिकाकर्ता अधिकार के रूप में यह दावा नहीं कर सकता है कि मसौदा मतदाता सूची को वेबसाइट पर सर्च यानी खोज के प्रारूप में रखा जाना चाहिए। इसे केवल 'टेक्स्ट मोड' में होना चाहिए और ऐसा प्रावधान किया गया है।

 
कांग्रेस ने मांगी डिजिटल मतदाता सूची और वीडियो फुटेज
कांग्रेस ने बुधवार को चुनाव आयोग से आग्रह किया कि वह एक सप्ताह के भीतर महाराष्ट्र मतदाता सूची की डिजिटल प्रति उपलब्ध कराए। पार्टी ने महाराष्ट्र और हरियाणा के मतदान दिवस की वीडियो फुटेज की भी मांग की थी। कांग्रेस और राहुल गांधी ने लगातार चुनाव आयोग पर भाजपा की मदद करने के लिए मतदाता डाटा में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। राहुल ने आरोप लगाते रहे हैं कि पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में धांधली हुई थी। आयोग ने इन आरोपों से इन्कार करते हुए कहा है कि चुनाव संसद की ओर से पारित चुनावी कानूनों के तहत सख्ती से होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed