फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra vikas aghadi Government cabinet portfolio allocation Eknath Shinde Shiv Sena gets Home

उद्धव सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, एकनाथ होंगे गृह मंत्री, किस पार्टी के हिस्से में क्या आया

Thu, 12 Dec 2019 06:39 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Thu, 12 Dec 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
maharashtra vikas aghadi Government cabinet portfolio allocation Eknath Shinde Shiv Sena gets Home
शरद पवार, उद्धव ठाकरे और बाला साहब थोराट

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में गठित महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (एमवीए) की सरकार में लंबे इंतजार के बाद विभागों का गुरुवार को बंटवार हो गया। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को राज्य का गृह, शहरी विकास, पर्यावरण, पीडब्ल्यूडी, पर्यटन और संसदीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है।

विज्ञापन


शिवसेना नेता सुभाष देसाई को उद्योग, उच्च और तकनीकी शिक्षा, खेल और युवा और रोजगार मंत्रालय मिला।

एनसीपी नेता छगन भुजबल को ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, जल संसाधन और राज्य उत्पाद शुल्क मिला है। एनसीपी के एक और नेता जयंत पाटिल को वित्त और योजना, आवास, खाद्य आपूर्ति और श्रम मंत्रालय दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट को राजस्व, स्कूल शिक्षा, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्रालय मिला है। कांग्रेस के मंत्री नितिन राउत को पीडब्ल्यूडी आदिवासी विकास, ओबीसी विकास, महिला और बाल विकास और राहत और पुनर्वास मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





इससे पहले खबर आई थी कि महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार में उप मुख्यमंत्री पद और कांग्रेस की ओर से कुछ विभागों की मांग को लेकर पेंच फंसा हुआ है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को संभावना जताई थी कि गृह और शहरी विकास विभाग शिवसेना अपने पास रखेगी जबकि गठबंधन में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को सिंचाई, आवास और वित्त विभाग मिलेगा।

नियमों के मुताबिक महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed