फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra : Vijay Wadettiwar will get status of Leader of Opposition on condition

महाराष्ट्र : तो विजय वडेट्टीवार को शर्त के साथ दिया जाएगा नेता प्रतिपक्ष का दर्जा!

Mon, 17 Jun 2019 07:08 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 17 Jun 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra : Vijay Wadettiwar will get status of Leader of Opposition on condition
कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कथित तौर पर कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार को नेता प्रतिपक्ष बनाने की कांग्रेस की मांग पर शर्त रख दी है। सोमवार को फडणवीस ने विपक्षी नेताओं को यह स्पष्ट किया कि वडेट्टीवार को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा तभी मिलेगा जब विधान परिषद के अध्यक्ष रामराजे नाइक निंबालकर डिप्टी चेयरमैन पद के लिए चुनाव की घोषणा करेंगे। वडेट्टीवार निचले सदन में कांग्रेस के समूह नेता हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता माणिकराव ठाकरे का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पिछले एक साल से डिप्टी चैयरमैन का पद खाली पड़ा है। इस बारे में कम से कम दो कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वडेट्टीवार को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की मांग को मुख्यमंत्री ने शर्त के साथ मानने का मन बना लिया है। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर बैठने वाले नेता को राज्य में केंद्रीय मंत्री का दर्जा मिलता है। 
विज्ञापन


हालांकि, फडणवीस की इस शर्त में एक झोल है। वह यह कि ऊपरी सदन में एनडीए की स्थिति मजबूत है। ऐसे में यदि इस पद के लिए चुनाव होता है तो यह पद किसी एनडीए प्रत्याशी को मिल सकता है। सूत्रों का कहना है कि यह ऐसी स्थिति है जिससे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) बचना चाहती है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस और एनसीपी इस मुद्दे पर विचार कर रहे हैं और उस कांग्रेस एमएलसी का नाम तय कर रहे हैं जो डिप्टी चेयरमैन पद के लिए चुनाव लड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीए के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना भी यह चुनाव लड़ सकती है। 78 सदस्यों वाली विधान परिषद में भाजपा के पास सबसे ज्यादा 23 विधायक हैं, वहीं उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना के 12 विधायक हैं। कांग्रेस के 16 और एनसीपी के 17 विधायक हैं। इसके अलावा लोक भारती, राष्ट्रीय समाज पक्ष और भारतीय किसान एवं मजदूर पार्टी (पीडब्ल्यूपी) का एक-एक विधायक है, वहीं छह निर्दलीय विधायक है। 

इसी बीच, कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं ने यह स्वीकार किया है डिप्टी चेयरमैन पद के लिए चुनाव में देरी करके राजनीतिक स्थिति का आकलन करने में विफल रहे हैं। माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर विपक्ष एक-दो दिन में कोई फैसला ले लेगा। 


वहीं, आज सुबह विपक्ष के सदस्यों ने विधानसभा में स्पीकर हरिभाऊ बागड़े से मांग की कि वडेट्टीवार को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाए। कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि उन्होंने अपनी मांग को लेकर स्पीकर को पत्र लिखा है। थोराट ने कहा कि चूंकि वडेट्टीवार कांग्रेस समूह के नेता रहे हैं, इसलिए उन्हें नेता प्रतिपक्ष के लिए नामित किया जाना चाहिए। उन्हें सभी विपक्षी दलों का समर्थन प्राप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed