फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra Victory parade aftermath Water bottles footwear among trash collected in seven vehicles

Maharashtra: विजय जुलूस के बाद कचरे का ढेर छोड़ गए लोग, जूते-चप्पलों और खाली बोतलों से भरीं सात गाड़ियां

Fri, 05 Jul 2024 03:44 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 05 Jul 2024 03:44 PM IST
सार

बीएमसी का कहना है कि कबाड़ को डंपिंग ग्राउंड भेजने के बजाय रिसाइकलिंग प्लांट भेजा गया। सफाई अभियान गुरुवार को रात 11.30 बजे शुरू हुआ और शुक्रवार को सुबह 8 बजे समाप्त हुआ। 

विज्ञापन
maharashtra Victory parade aftermath Water bottles footwear among trash collected in seven vehicles
विजय जुलूस के बाद कचरे का दिखा अंबार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का गुरुवार को मुंबई में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान टीम इंडिया ने मुंबई के प्रसिद्ध मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक खुली बस में बैठकर विजय जुलूस निकाला। इस दौरान लाखों की भीड़ उमड़ी। हालांकि जब समारोह समाप्त हुआ और भीड़ छंटी तो सड़कों पर दिखा गंदगी और कचरे का अंबार। खिलाड़ियों के स्वागत में उमड़ी भीड़ मरीन ड्राइव पर इतनी बड़ी संख्या में जूते-चप्पल और पानी की खाली बोतलें छोड़ गई कि उनसे सात गाड़ियां भर गईं। 
विज्ञापन


बीएमसी ने रात भर चलाया सफाई अभियान
मुंबई के नगर निगम बीएमसी ने शुक्रवार को बताया कि विजय परेड के बाद गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को मरीन ड्राइव इलाके में सफाई अभियान चलाया। सड़क पर कचरे का ढेर था और बड़ी संख्या में जूते-चप्पल और पानी की खाली बोतलें बिखरी पड़ीं थी। बीएमसी ने सारा कचरा इकट्ठा किया और इस कचरे को दो डंपर और पांच जीप गाड़ियों में भरकर रिसाइकलिंग प्लांट भेजा गया। बीएमसी का कहना है कि कबाड़ को डंपिंग ग्राउंड भेजने के बजाय रिसाइकलिंग प्लांट भेजा गया। सफाई अभियान गुरुवार को रात 11.30 बजे शुरू हुआ और शुक्रवार को सुबह 8 बजे समाप्त हुआ। इसमें बीएमसी के सौ कर्मचारियों और कुछ गैर सरकारी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विजय जुलूस के दौरान उमड़ी लाखों की भीड़

maharashtra Victory parade aftermath Water bottles footwear among trash collected in seven vehicles
विजय जुलूस के दौरान उमड़ी लाखों की भीड़ - फोटो : पीटीआई
मरीन ड्राइव पर सुबह के समय बड़ी संख्या में लोग सुबह की सैर करने आते हैं। यही वजह है कि अभियान चलाकर रात में ही पूरे इलाके की सफाई कराई गई। बता दें कि वर्ल्ड कप जीतकर भारतीय टीम गुरुवार शाम को मुंबई पहुंची। खुली बस में शाम 7.30 बजे नरीमन पॉइंट स्थित राष्ट्रीय कला केंद्र (एनसीपीए) से परेड शुरू हुई और वानखेड़े स्टेडियम तक गई। इन दो बिंदुओं के बीच की दूरी तय करने में आमतौर पर पांच मिनट लगते हैं, लेकिन भारी भीड़ के कारण परेड में डेढ़ घंटे से अधिक का समय लगा। 

विजय परेड के दौरान, पुलिस ने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम के बीच सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। विजय परेड के मार्ग पर भारी भीड़ के कारण कम से कम 11 लोगों को मामूली चोटें आने या चक्कर आने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed