फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Urges to shift IIMC Amravati to Nagpur, Gadkari writes to Information and Broadcasting Minister

गडकरी की अनुराग को चिट्ठी: आईआईएमसी अमरावती को नागपुर शिफ्ट करने का आग्रह, 11 सालों से उपेक्षित है संस्थान

Tue, 22 Feb 2022 01:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 22 Feb 2022 01:57 PM IST
सार

अमरावती केंद्र की शुरुआत वर्ष 2011 में की गई थी, लेकिन आज तक इसका अपेक्षित विकास नहीं हो सका है। यहां अंग्रेजी  पत्रकारिता के डिप्लोमा कोर्स के साथ हुई थी। छह साल बाद 2017 में मराठी पत्रकारिता का कोर्स शुरू हुआ। 

विज्ञापन
Maharashtra: Urges to shift IIMC Amravati to Nagpur, Gadkari writes to Information and Broadcasting Minister
Nitin Gadkari - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के अमरावती स्थित आईआईएमसी के पश्चिम क्षेत्रीय केंद्र को नागपुर स्थानांतरित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखा है। आईआईएमसी का अमरावती केंद्र 11 सालों से उपेक्षा का शिकार है। उसका न खुद का परिसर है, न पर्याप्त् विद्यार्थी और न ही विशेषज्ञ शिक्षक।

विज्ञापन


अमरावती केंद्र की शुरुआत वर्ष 2011 में की गई थी, लेकिन आज तक इसका अपेक्षित विकास नहीं हो सका है। यहां अंग्रेजी  पत्रकारिता के डिप्लोमा कोर्स के साथ हुई थी। छह साल बाद 2017 में मराठी पत्रकारिता का कोर्स शुरू हुआ। अंग्रेजी व मराठी पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए 17-17 सीटें थी, लेकिन इस साल पहली बार मराठी की 16 व अंग्रेजी की 13 सीटें भर सकी हैं। इससे पूर्व के वर्षों में काफी कम सीटें भर पाईं। 
विज्ञापन


गडकरी ने पत्र में लिखा है कि भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) के दिल्ली मुख्यालय समेत अन्य चार परिसरों (कोट्टायम, ढेंकनाल, जम्मू व आईजोल) का निर्माण और विकास लगभग हो चुका है। दिल्ली स्थित मुख्यालय परिसर के विस्तार की संभावना नहीं है। वहीं, अमरावती परिसर फिलहाल संत गाडगे बाबा विद्यापीठ परिसर में अस्थाई रूप से और सीमित स्थान व सीमित विद्यार्थियों व स्टाफ के साथ चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गडकरी ने केंद्रीय मंत्री ठाकुर से आग्रह किया कि अमरावती केंद्र को अपेक्षित प्रतिसाद नहीं मिल रहा है। इसलिए इसे नागपुर, जो कि मेरा संसदीय क्षेत्र होने के साथ ही मीडिया का बड़ा केंद्र है, में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। नागपुर में इसका स्थानांतरण होने पर वह इसके विकास में पूरा सहयोग करेंगे। महाराष्ट्र सरकार से जमीन दिलवाने से लेकर हर तरह की मदद की जाएगी। 

गडकरी ने अपने पत्र के साथ पत्रकार प्रदीप देशपांडे द्वारा उन्हें भेजा गया ज्ञापन भी केंद्रीय मंत्री ठाकुर को प्रेषित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed