फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: नागपुर में प्रेमिका की चिता पर कूद रहे शराबी को लोगों ने पीटा; पुणे में डॉक्टर ने की खुदकुशी

Mon, 09 Jun 2025 01:42 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 09 Jun 2025 01:42 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के नागपुर में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने आत्महत्या करने वाली अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका की चिता पर कूदने की कोशिश की, जिसके बाद अंतिम संस्कार में शामिल लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। न्यू कांपटी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम चार बजे कन्हान नदी के किनारे शांति घाट पर घटी। नशे में धुत अनुराग राजेंद्र मेश्राम (27) ने अपनी प्रेमिका की जलती चिता में कूदने की कोशिश की, जिसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। अंतिम संस्कार में शामिल लोगों ने उसे चिता में गिरने से रोक लिया। उन्होंने उसकी पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रेम प्रसंग के कारण अवसाद में आकर लड़की ने अपनी जान दे दी। अधिकारी ने बताया कि मेश्राम पर हमले से संबंधित आगे की कार्रवाई तब की जाएगी जब वह बयान देने लायक हो जाएगा।

विज्ञापन


पुणे में युवा डॉक्टर ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी की
महाराष्ट्र के पुणे में एक प्रतिष्ठित अस्पताल के युवा डॉक्टर ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। एक पुलिस अधिकारी से सोमवार को मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात 28 साल के जूनियर डॉक्टर श्याम वोहरा ढोले पाटिल रोड इलाके के अपने घर में फंदे से लटके मिले। अधिकारी ने आगे बताया कि मौके से पुलिस को मृतक डॉक्टर के मोबाइल फोन पासवर्ड लिखा नोट सबको शुक्रिया लिखा एक नोट मिला। हम डॉक्टर वोहरा की खुदकुशी की असल वजहों का अभी पता नहीं चल पाया है। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 

CM फडणवीस ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह आईआरसीटीसी की एक पहल है जो छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत को जानने के लिए विरासत पर्यटन की पेशकश करती है।
 

कूडे़दान में मिला जानवर का कटा सिर
ठाणे शहर में एक कूड़ेदान में एक जानवर का कटा हुआ सिर मिलने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस रविवार रात वागले एस्टेट क्षेत्र के हजूरी इलाके में पहुंची और तनाव को शांत किया। शव के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। बताया गया कि सिर भैंस का हो सकता है।

वागले एस्टेट पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक शिवाजी गवारे ने बताया कि कुछ लोगों ने इलाके के एक कूड़ेदान में पशु का कटा हुआ सिर देखा और शोर मचाया। इससे तुरंत भीड़ एकत्र हो गई और तत्काल पुलिस कार्रवाई की मांग उठने लगी। इस दौरान हिंदू संगठनों के कुछ कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को उठाया, विरोध प्रदर्शन किया और जांच की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने स्थिति को शांत किया। शव को जब्त कर लिया है और उसके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं। हमें संदेह है कि शव भैंस का हो सकता है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

माटुंगा में महिला और उसके परिजनों पर हमला
मुंबई के माटुंगा इलाके में एक 74 वर्षीय महिला सहित एक परिवार के चार सदस्यों पर धारदार हथियारों से हमला करने के आरोप में आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।  एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह घटना शनिवार देर रात भाऊ दाजी रोड पर कमला नगर में एक पुरानी रंजिश के चलते हुई। इस हमले में बुजुर्ग महिला और परिवार के अन्य सदस्यों को तलवारों और चाकुओं से गंभीर चोटें आईं हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed