फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

अपडेट: मुंबई के कुछ इलाकों में 24 घंटों में भारी बारिश; युवाओं का जानलेवा वीडियो वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई

Fri, 21 Jun 2024 02:46 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Fri, 21 Jun 2024 02:46 AM IST
सार

पुणे में महिलाओं और युवाओं ने दो जानलेवा स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। पुलिस ने वीडियो में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। मुंबई के पश्चिमी उपनगरों के कुछ उत्तरी इलाकों में पिछले 24 घंटों में अच्छी बारिश हुई। पिछले दिनों से सुस्त पड़ा मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है।

विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुंबई के पश्चिमी उपनगरों के कुछ उत्तरी इलाकों में पिछले 24 घंटों में अच्छी बारिश हुई। पिछले दिनों से सुस्त पड़ा मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है।पुणे में महिलाओं और युवाओं ने दो जानलेवा स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। पुलिस ने वीडियो में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


मुंबई के पश्चिमी उपनगरों के कुछ उत्तरी इलाकों में 24 घंटे की अवधि में तीन अंकों की बारिश हुई। महानगर में सुस्त शुरुआत के बाद मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार सुबह से पश्चिमी उपनगरों में मलाड से दहिसर तक भारी बारिश हुई। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में बेल्ट के कई इलाकों में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई। वहीं बोरीवली (पश्चिम) के एकसार इलाके में इस अवधि में सबसे अधिक 140.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद मगाठाणे में 139 मिमी, बोरीवली (पूर्व) में 133.6 मिमी, दहिसर में 130.4 मिमी और मालवणी में 126.4 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी उपनगरों की तुलना में, वित्तीय राजधानी के द्वीप शहर और पूर्वी उपनगरों में इस अवधि के दौरान तुलनात्मक रूप से कम बारिश हुई। अधिकारी ने कहा कि द्वीप शहर के प्रतीक्षा नगर में बुधवार सुबह 8 बजे से गुरुवार सुबह 8 बजे तक 36.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वी उपनगरों में विक्रोली के टैगोर नगर में 48 मिमी बारिश दर्ज की गई। बीएमसी के आपदा प्रबंधन विभाग के अपडेट के अनुसार, मुंबई के द्वीप शहर, पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में 24 घंटे (गुरुवार सुबह 8 बजे तक) में क्रमशः 19.44 मिमी, 29.56 मिमी और 59.30 मिमी औसत बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुणे में महिलाओं और युवाओं के जानलेवा स्टंट के दो वीडियो वायरल हुए। इसके बाद पुलिस ने दोनों वीडियो में शामिल लोगों को पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए। एक वीडियो में एक महिला मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग से दूर नरहे इलाके में एक सुनसान इमारत की छत से एक आदमी का हाथ पकड़कर लटकी हुई दिखाई दे रही है। वहीं दूसरे वीडियो में एक युवती दोपहिया वाहन के एक तरफ बैठी हुई बिना हाथ खोले मोटरसाइकिल चलाती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया। और खतरनाक वीडियो बनाने वालों लोगों पर कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि "उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 336 (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।" दूसरा वीडियो, जिसमें बिना हेलमेट वाली महिला दोनों पैरों को एक तरफ रखकर मोटरसाइकिल चलाती हुई दिखाई दे रही है, हडपसर के सैय्यदनगर इलाके में शूट किया गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने महिला का पता लगा लिया है और उसे नोटिस देकर उनके सामने पेश होने को कहा है।

उत्तराखंड में 10 साल पहले अपने सहकर्मी की हत्या करने के बाद आरोपी को मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार किया है।

उत्तराखंड विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश के मंडी निवासी नागराज उर्फ तिलकराज सिंह को मुंबई में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपी को आज ट्रांजिट रिमांड पर अल्मोड़ा के लमगरा थाने लाया गया।

दरअसल 14 अक्टूबर 2014 को लमगरा में एक अधजला कंकाल मिला था। मृतक की पहचान बाद में हिमाचल प्रदेश के मंडी के पुंडल गांव निवासी गुलाब सिंह के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच में पता चला कि गुलाब सिंह नागराज का दोस्त था। उन्होंने बताया कि वे अल्मोड़ा में राल इकट्ठा करने का काम करते थे और साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद नागराज ने धारदार हथियार से गुलाब सिंह की हत्या कर दी। यही नहीं उसकी पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा जला दिया।

मुंबई एक होटल व्यापारी प्रहलाद आडवाणी ने अपने पत्नी लगाए गए मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप के बाद कहा कि वैवाहिक कलह आरोपों की जड़ में है।

दरअसल मुंबई के होटल व्यापारी की पत्नी ने उस पर और उसके मां-बाप पर पति पर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस पर होटल व्यापारी प्रहलाद आडवाणी ने कहा कि पुलिस तंत्र का इस्तेमाल उन्हें और उनके परिवार को “फिरौती” पर लेकर विवाद को निपटाने के लिए किया जा रहा है। प्रहलाद ने बताया कि उनके परिवार का प्रतिनिधित्व करने वाली एक कानूनी टीम के बयान में दावा किया गया है कि वर्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी में उनकी पत्नी द्वारा लगाए गए आरोप “लापरवाह, निराधार और झूठे” हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि “यह स्पष्ट रूप से पति और उनके बूढ़े माता-पिता और सूचीबद्ध संस्था की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास है।” उन्होंने दावा किया कि 15 अप्रैल को एक नोटिस के माध्यम से आडवाणी ने अपनी पत्नी से तलाक की बात की। जिसके बाद जवाबी हमले में यह आरोप लगाए गए। उन्होंने यह भी बताया कि तलाक की एक याचिका पारिवारिक अदालत में लंबित थी, जबकि पत्नी ने मजिस्ट्रेट की अदालत में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed