फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Badlapur MIDC chemical factory Blast Casualties know more

Maharashtra: ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में धमाके, एक की मौत; 22 तक ईडी की हिरासत में आदित्य के करीबी सूरज

Thu, 18 Jan 2024 06:42 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे / मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे / मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 18 Jan 2024 06:42 PM IST
सार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में सिलसिलेवार कई धमाके हुए। एक कर्मचारी की मौत हो गई। मुंबई में दो भाइयों पर 11 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। जानिए महाराष्ट्र से जुड़ी आज की बड़ी घटनाएं

विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Badlapur MIDC chemical factory Blast Casualties know more
ठाणे केमिकल फैक्ट्री में धमाका - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बदलापुर MIDC केमिकल फैक्ट्री में धमाका हुआ। रसायन बनाने वाली एक कंपनी के कारखाने में धमाके के बाद आग भी लगी। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। अग्निशमन दल के कर्मचारी आग बुझाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल ने दी यह जानकारी
गुरुवार को हुए सिलसिलेवार धमाके के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि घायल श्रमिकों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबितक ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा, यह घटना तड़के करीब 4.30 बजे एक औद्योगिक इलाके में हुई।
विज्ञापन
सीरियल धमाकों के बाद परिसर में लगी आग
हादसे की सूचना मिलने पर आग बुझाने पहुंची फायरटेंडर टीम के राहत और बचाव कार्य के बारे में कुलगांव-बदलापुर फायर सर्विसेज के मुख्य अग्निशमन अधिकारी भागवत सोनावणे ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री खारवई एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित है। उन्होंने कहा कि यूनिट में सिलसिलेवार जोरदार धमाके हुए और परिसर में आग लग गई।

दो घंटों की मशक्कत के बाद बुझी आग
मुख्य अग्निशमन अधिकारी भागवत सोनावणे के मुताबिक, रसायनों से भरे कुछ ड्रम फटने के बाद बाहर खड़े टेम्पो और वाहनों पर रसायन फैलने लगा। केमिकल के संपर्क में आए इन वाहनों में आग लगने के कारण हादसा विकराल हो गया। अंबरनाथ, बदलापुर और उल्हासनगर से बुलाई गई चार दमकल की गाड़ियां और दमकलकर्मी कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल रहे। आसपास की दो इकाइयों में फैलने के कारण आग पर काबू पाने में लगभग दो घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

धमाकों के कारण अज्ञात, मृतक की शिनाख्त भी बाकी
फायर टेंडर टीम के मुताबिक धमाके इतने तेज़ थे कि इसकी आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई। हादसे में जान गंवाने वाले मृत फैक्ट्री कर्मचारी के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फैक्ट्री मालिक, रेस्क्यू टीम और दमकल विभाग के मुताबिक धमाके का कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन फर्म से 11 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

Maharashtra Updates Thane Badlapur MIDC chemical factory Blast Casualties know more
महाराष्ट्र में विज्ञापन फर्म से 11 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala
महाराष्ट्र के एक अन्य बड़े मामले में एक विज्ञापन कंपनी से कथित तौर पर 11 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की बात सामने आई है। मुंबई पुलिस ने दो आरोपी भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। चेंबूर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया, विक्की भगवान वाधवानी और अमित भगवान वाधवानी ने कथित तौर पर धोखा दिया है। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामला मुंबई अपराध शाखा की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को भेज दिया गया है।

शिकायतकर्ता एक विज्ञापन फर्म का मालिक मनीष तुलसीदास ठक्कर है। उन्होंने ने पुलिस को बताया कि दोनों भाइयों ने ठक्कर की फर्म से सेवाएं लीं। जनवरी 2016 के बाद सेवाओं के लिए कुल 17.07 करोड़ रुपये का बिल बना, लेकिन भुगतान केवल 5.95 करोड़ रुपये का किया गया।

प्रेमी ने 19 साल की युवती का मर्डर कर खुद भी मौत को गले लगाया, 34 दिन बाद शव बरामद

Maharashtra Updates Thane Badlapur MIDC chemical factory Blast Casualties know more
crime - फोटो : अमर उजाला
ठाणे के एक अन्य मामले में नाराज प्रेमी ने युवती की हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में मिले सुराग की मदद से पुलिस 34 दिनों की मशक्कत के बाद शव ढूंढ सकी। 19 वर्षीय युवती की हत्या का मामला नवी मुंबई के खारघर इलाके से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया जांच से पता चला कि उसकी हत्या उसके नाराज प्रेमी ने की। बाद में लोकल ट्रेन के सामने कूदकर खुद भी मौत को गले लगा लिया।

मृतक ने सुसाइड नोट में एक 'कोड' छोड़ा था। इससे युवती तक पहुंचने में मदद मिली। पुलिस को सुसाइड नोट प्रेमी के मोबाइल फोन से मिला। लगभग पांच हफ्तों की मशक्कत के बाद पुलिस इसे डिकोड करने में कामयाब रही। इस कोड का मतलब वन अधिकारियों की तरफ से चिह्नित एक पेड़ का नंबर था। बुधवार को पुलिस ने बताया कि कोड से सहारे पुलिस को युवती के शव का पता लगाने में मदद मिली। खारघर की पहाड़ियों में आरोपी ने युवती की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। 12 दिसंबर को सायन इलाके में अपने कॉलेज जाने के लिए निकली युवती के वापस न लौटने पर कलंबोली पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था।

जांच अधिकारी ने बताया कि सुसाइड नोट में 'L01-501' जैसे कोड लिखे थे। गुत्थी सुलझाने में लगी टीम ने पाया कि कोड वन विभाग की तरफ से चिह्नित पेड़ का नंबर है, जहां शख्स ने युवती की हत्या के बाद डेडबॉडी डंप की थी। सघन तलाशी के बाद शव खारघर के ओवे कैंप क्षेत्र में एक डंपिंग ग्राउंड में झाड़ियों में पाया गया। कॉलेज जाते समय पहनी पोशाक, कलाई घड़ी और आईडी कार्ड के आधार पर शिनाख्त की गई।

नागपुर के व्यापारी के साथ 2.48 करोड़ की ठगी

नागपुर के एक व्यपारी से कुछ लोगों ने निवेश पर अच्छा रिटर्न देने का वादा करते हुए 2.48 करोड़ रुपये ठग लिया। धनटोली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि 76 वर्षीय मोती दुलारामनी ने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था। इस विज्ञापन में निवेश पर 15 से 20 फीसदी का रिटर्न देने का वादा किया गया था।

पिछले साल 11 नवंबर से इस साल आठ जनवरी तक दुलारामनी ने 2.75 करोड़ रुपये का निवेश किया। पीड़ित का विश्वास जीतने के लिए उसके डीमैट खाते में 26 लाख रुपये स्थानांतरित किया गया था। बातचीत के लिए जिस व्हाट्सएप ग्रुप का इस्तेमाल किया गया था, उससे पीड़ित को ठगी का शक हुआ। साइबर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। 

कार रेंटल फर्म में निवेश का लालच देकर 30 लोगों से 52 लाख रुपये की ठगी

नवी मुंबई में अपनी कार रेंटल फर्म में निवेश का लालच देकर दो महिलाओं सहित चार लोगों ने 30 लोगों से 52 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

आरोपी की पहचान निशा गोसावी, फारूक, भाग्यश्री और अंकुश पवार के तौर हुई है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। जून 2022 से आरोपियों ने 30 लोगों को शिकार बनाया है। पीड़ितों की तरफ से करीब 52,43,000 रुपये का निवेश किया गया है। 

  22 तक ईडी की हिरासत में आदित्य के करीबी सूरज
 पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र पूर्वमंत्री आदित्य ठाकरे के करीबी सूरज चव्हाण पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कस दिया है। सूरज पर कोरोना महामारी के दौरान खिचड़ी घोटाले में शामिल होने का आरोप है। ईडी ने सूरज को लंबी पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया। जहां उन्हें 22 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed