फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra updates Mumbai pune thane education politics crime and other news in hindi

Maharashtra: चितले बंधु ब्रांड का इस्तेमाल करने पर व्यवसायी पर मुकदमा; इमारत में आग लगने से 95 बिजली मीटर जले

Thu, 17 Apr 2025 10:25 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 17 Apr 2025 10:25 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra updates Mumbai pune thane education politics crime and other news in hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

बाकरवड़ी के लिए प्रसिद्ध पुणे स्थित स्नैक्स निर्माता कंपनी चितले बंधु मिठाईवाले ने एक स्थानीय व्यवसायी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारियों ने बताया कि व्यवसायी ने कंपनी की साख का दुरुपयोग कर समान ब्रांड नाम से स्नैक्स बेचा है। शिकायत के आधार पर 'चितले स्वीट होम' के मालिक प्रमोद प्रभाकर चितले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कंपनी इस नाम से बाकरवड़ी बेचती है और कथित तौर पर चितले बंधु मिठाईवाले से जुड़ी जानकारी जैसे ग्राहक सेवा नंबर, आधिकारिक ईमेल पता और विनिर्माण विवरण का गलत इस्तेमाल करती है।

विज्ञापन


चितले बंधु मिठाईवाले के प्रबंध साझेदार इंद्रनील चितले ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में हमें ग्राहकों से चितले नाम से बेचे जा रहे बाकरवाड़ी उत्पाद के बारे में कई शिकायतें मिलीं। हमारी टीम ने बाजार से उत्पाद खरीदा और पैकेजिंग में मुख्य अंतर देखा। पैकेट पर छपे प्रमाण-पत्र हमारे थे, जिससे उत्पाद को गलत तरीके से हमारी कंपनी से जोड़ा जा रहा था। 
विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि खरीदे गए पैकेटों को भोर स्थित उसकी आंतरिक प्रयोगशाला में भेजा गया, जहां विश्लेषण से मूल और समान दिखने वाले उत्पाद के बीच स्पष्ट अंतर की पुष्टि हुई। मालिक को कई बार चेतावनी देने के बावजूद दुरुपयोग जारी रहा, जिसके कारण हमें पुलिस से संपर्क करना पड़ा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त (जोन 1) संदीप सिंह गिल ने बताया कि विश्रामबाग थाने में प्रमोद प्रभाकर चितले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ठाणे की इमारत में आग लगने से 95 बिजली मीटर जले
महाराष्ट्र के ठाणे में एक सात मंजिला इमारत के बिजली मीटर कक्ष में बृहस्पतिवार सुबह भीषण आग लग गई। इससे 95 बिजली मीटर क्षतिग्रस्त हो गए। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि दिवा-अगासन रोड पर धर्मवीर नगर में सावित्रीबाई फुले भवन में हुई इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। आग लगने से लोगों में दहशत फैल गई और उनमें से कई लोग सुरक्षा के लिए अपने घरों से बाहर निकल आए। दिवा फायर स्टेशन के कर्मियों ने सुबह 5.16 बजे आग लगने की सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित मीटर रूम में लगी थी। उन्होंने बताया कि आग की वजह से 95 बिजली मीटर नष्ट हो गए, जिसके कारण बिजली आपूर्तिकर्ता कंपनी को सुरक्षा कारणों से इमारत की बिजली आपूर्ति तुरंत काटनी पड़ी। दमकल कर्मियों ने सुबह 6.16 बजे तक आग पर काबू पा लिया।

भारत-उज्बेकिस्तान में संयुक्त सैन्य अभ्यास पुणे में
भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास डस्टलिक-VI का छठा संस्करण बुधवार को पुणे के विदेशी प्रशिक्षण नोड, औंध में शुरू हुआ। यह अभ्यास 28 अप्रैल तक आयोजित किया जाना है। बता दें कि संयुक्त अभ्यास डस्टलिक-VI एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है। यह भारत और उज्बेकिस्तान में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है। पिछला संस्करण अप्रैल 2024 में उज्बेकिस्तान के तर्मेज़ जिले में आयोजित किया गया था। इस अभ्यास में 60 कर्मियों की एक भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व जाट रेजिमेंट और IAF की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है। वहीं, उज्बेकिस्तान की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व उज्बेकिस्तान सेना के जवानों द्वारा किया जा रहा है।

मुंबई पुलिस ने 'डिजिटल गिरफ्तारी' घोटाले के पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन शुरू की
 मुंबई पुलिस ने डिजिटल गिरफ्तारी में फंसे लोगों की मदद के लिए दो हेल्पलाइन शुरू की हैं। एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 7715004444 और 7400086 666 हैं, जो चौबीसों घंटे काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में डिजिटल गिरफ्तारी घोटाले के मामलों में चिंताजनक रूप से वृद्धि हुई है। अब अगर उन्हें ऐसा कोई कॉल आता है, तो लोगों को हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करना चाहिए।
 

2020 में लड़के की हत्या के मामले में एक व्यक्ति हिरासत में 
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पांच साल पहले की गई एक सत्रह साल के लड़के की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने हत्यारे को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही उससे पूछताछ के बाद शव के अवशेष बरामद किए गए हैं। 

पुलिस के मुताबिक, भिवंडी निवासी सोहेब शेख 20 नवंबर, 2020 को लापता हो गया था। स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन लंबे समय तक कोई प्रगति नहीं हो सकी। बाद में साल, 2023 में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया, जिसकी पहचान गुलाम रब्बानी के रूप में हुई, जो एक मदरसे से जुड़ा था, लेकिन वह उन्हें चकमा देकर भाग निकला।
हाल ही में एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने हाल ही में रब्बानी को गिरफ्तार किया। जिसके बाद आरोपी के कबूलनामे के आधार पर बुधवार को एक दुकान से शवों के अवशेष निकाले गए। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। 

 

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित व्यक्ति को 37 साल बाद पकड़ा गया
वहीं, 37 साल पुराने हत्या की कोशिश के मामले में वांछित  आरोपी को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के एक सुदूर इलाके से बुधवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मंगेश गोविंद मोरे उर्फ मंगेश मांजरेकर 1988 से फरार था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आजाद मैदान पुलिस थाने की एक टीम ने उसे महाड तहसील के नानेमाची से गिरफ्तार किया। मांजरेकर 1988 में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान पुलिस थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था और उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। उसके खिलाफ पहले से ही अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मालेगांव मामले की सुनवाई कर रहे विशेष जज का कार्यकाल बढ़ा

बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश ए. के. लाहोटी का कार्यकाल अगस्त तक बढ़ा दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed