फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates mumbai navi mumbai thane pune palghar nasik latur and other districts news in hindi

Maharashtra Updates: ठाणे में झगड़े के बाद पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला; महिला घायल, आरोपी फरार

Tue, 02 Apr 2024 01:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 02 Apr 2024 01:18 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि अपनी पत्नी से झगड़े के बाद व्यक्ति ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है। बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
Maharashtra Updates mumbai navi mumbai thane pune palghar nasik latur and other districts news in hindi
महाराष्ट्र समाचार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाणे में झगड़े के बाद अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक 53 वर्षीय व्यक्ति के खिलफ मामला दर्ज किया है। यह घटना डोंबिवली के पास घटी। पत्नी पर चाकू से हमला करने के बाद व्यक्ति फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अपनी पत्नी से झगड़े के बाद व्यक्ति ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है। बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता है। दरअसल, व्यक्ति को अपनी पत्नी के मोबाइल फोन पर बातचीत पर संदेह था। इससे वह काफी परेशान भी रहने लगा था। 
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी से इनकार करने पर व्यक्ति ने रॉड से किया महिला पर हमला

मुंबई में शादी से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने 30 वर्षीय महिला पर रॉड से हमला कर दिया। महिला फिलहाल आईसीयू में भर्ती है। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मोहम्मद हरून इदरीस के तौर पर की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को फिलहाल चार अप्रैल तक के लिए पुलिस की हिरासत में भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed