{"_id":"67d91417140161e2dd03ebff","slug":"maharashtra-updates-mumbai-education-politics-crime-and-other-news-in-hindi-2025-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पालतू कुत्ते को लेकर हुई बहस में युवक घायल; महिला की हत्या के आरोप में 23 साल से फरार आरोपी पकड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पालतू कुत्ते को लेकर हुई बहस में युवक घायल; महिला की हत्या के आरोप में 23 साल से फरार आरोपी पकड़ा
Tue, 18 Mar 2025 09:17 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 18 Mar 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट
- फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पालतू कुत्ते के काटने को लेकर शुरू हुई बहस हिंसक झड़प में बदल गई। कुत्ते के मालिक ने पड़ोसी को क्रिकेट बैट से बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
यह घटना 14 मार्च को ठाणे के बालकुम पाड़ा इलाके में हुई। 45 वर्षीय व्यक्ति को उसके पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद उसने कुत्ते के मालिक को अपने पालतू जानवर पर नियंत्रण रखने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
गुस्से में आकर कुत्ते के मालिक ने पीड़ित को क्रिकेट बैट से बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1) (खतरनाक तरीकों से गंभीर चोट पहुंचाने) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
महिला की हत्या के आरोप में 23 साल से फरार युवक गिरफ्तार
ठाणे में महिला की हत्या के मामले में 23 साल से फरार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद तरबेज इदरीस अंसारी को सोमवार को डोंबिवली शहर से गिरफ्तार किया गया। वह 20 साल से फर्जी पहचान पत्र के साथ शहर में रह रहा था। उसने 2002 में पालघर जिले के विरार कस्बे में छोटे भाई की पहली पत्नी की हत्या कर दी थी। साथ ही पांच महीने के भतीजे का अपहरण कर लिया था।
शरद पवार की भाभी भारती पवार का पुणे में निधन
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार की भाभी भारती पवार का पुणे में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, सांसद सुप्रिया सुले सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
77 वर्षीय भारती पवार शरद पवार के भाई प्रतापराव पवार की पत्नी थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही शरद पवार, लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और अन्य परिजन प्रतापराव पवार के निवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार के सूत्रों के अनुसार, भारती पवार का अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर वैकुंठ श्मशान भूमि में संपन्न हुआ।