फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates: Many killed and injured as auto-rickshaw hits multiple vehicles in Thane Know all

Maharashtra: ठाणे में ऑटो-रिक्शा ने बस समेत कई वाहनों को टक्कर मारी; तीन की मौके पर ही मौत, 15 से ज्यादा घायल

Wed, 15 Jan 2025 10:23 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 15 Jan 2025 10:23 AM IST
सार

बताया गया कि ऑटो-रिक्शा चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इससे वाहन डिवाइडर से टकरा गया और लेन से बाहर निकल गया और विपरीत दिशा से आ रही एक निजी लक्जरी बस, दो कारों और एक टेम्पो से टकरा गया।

विज्ञापन
Maharashtra Updates: Many killed and injured as auto-rickshaw hits multiple vehicles in Thane Know all
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ऑटो-रिक्शा ने एक बस और कुछ अन्य वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मुंबई-आगरा राजमार्ग पर शाहपुर तालुका के घोटेघर गांव में खिनावली पुल के पास सुबह 4.15 बजे हुई।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
बताया गया कि ऑटो-रिक्शा चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इससे वाहन डिवाइडर से टकरा गया और लेन से बाहर निकल गया और विपरीत दिशा से आ रही एक निजी लक्जरी बस, दो कारों और एक टेम्पो से टकरा गया। शाहपुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और ऑटो-रिक्शा चालक सहित 15 अन्य लोग घायल हो गए। बस नासिक से मुंबई जा रही थी।
विज्ञापन


घायलों को शाहपुर उप-अस्पताल में भर्ती कराया गया
अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों के साथ मौके पर पहुंची। घायलों को शाहपुर उप-अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से तीन की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Maharashtra Updates: Many killed and injured as auto-rickshaw hits multiple vehicles in Thane Know all
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

नागपुर में पतंग उड़ाते समय गिरने से एक व्यक्ति की मौत
नागपुर शहर में अलग-अलग घटनाओं में पतंग उड़ाते समय एक इमारत से गिरने से 22 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पतंग की डोर से तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घायलों में एक महिला भी शामिल है, जिसके चेहरे पर तेज 'मांझा' (पतंग की डोर) लगने से गंभीर घाव हो गए। यह घटना मंगलवार को मकर संक्रांति समारोह के दौरान हुई।

गिट्टीखदान पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सोहेल खान सलीम खान नामक एक व्यक्ति गिट्टीखदान इलाके में एक इमारत में बने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था, तभी वह नीचे गिर गया। एक अलग घटना में वर्धा रोड पर नायलॉन के मांझे (पतंग की डोर) से चेहरा कटने पर एक महिला कांस्टेबल घायल हो गई। वहीं, नरेंद्र नगर के पास पतंग की डोर में उलझने के कारण 22 वर्षीय एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed