Maharashtra: ठाणे में ऑटो-रिक्शा ने बस समेत कई वाहनों को टक्कर मारी; तीन की मौके पर ही मौत, 15 से ज्यादा घायल
बताया गया कि ऑटो-रिक्शा चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इससे वाहन डिवाइडर से टकरा गया और लेन से बाहर निकल गया और विपरीत दिशा से आ रही एक निजी लक्जरी बस, दो कारों और एक टेम्पो से टकरा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ऑटो-रिक्शा ने एक बस और कुछ अन्य वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मुंबई-आगरा राजमार्ग पर शाहपुर तालुका के घोटेघर गांव में खिनावली पुल के पास सुबह 4.15 बजे हुई।
कैसे हुआ हादसा?
बताया गया कि ऑटो-रिक्शा चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इससे वाहन डिवाइडर से टकरा गया और लेन से बाहर निकल गया और विपरीत दिशा से आ रही एक निजी लक्जरी बस, दो कारों और एक टेम्पो से टकरा गया। शाहपुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और ऑटो-रिक्शा चालक सहित 15 अन्य लोग घायल हो गए। बस नासिक से मुंबई जा रही थी।
घायलों को शाहपुर उप-अस्पताल में भर्ती कराया गया
अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों के साथ मौके पर पहुंची। घायलों को शाहपुर उप-अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से तीन की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
नागपुर में पतंग उड़ाते समय गिरने से एक व्यक्ति की मौत
नागपुर शहर में अलग-अलग घटनाओं में पतंग उड़ाते समय एक इमारत से गिरने से 22 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पतंग की डोर से तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घायलों में एक महिला भी शामिल है, जिसके चेहरे पर तेज 'मांझा' (पतंग की डोर) लगने से गंभीर घाव हो गए। यह घटना मंगलवार को मकर संक्रांति समारोह के दौरान हुई।
गिट्टीखदान पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सोहेल खान सलीम खान नामक एक व्यक्ति गिट्टीखदान इलाके में एक इमारत में बने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था, तभी वह नीचे गिर गया। एक अलग घटना में वर्धा रोड पर नायलॉन के मांझे (पतंग की डोर) से चेहरा कटने पर एक महिला कांस्टेबल घायल हो गई। वहीं, नरेंद्र नगर के पास पतंग की डोर में उलझने के कारण 22 वर्षीय एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गया।