फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates: CM Shinde, activist Jarange, Mathadi leader Patil chosen for Maratha Bhushan award

Maharashtra: एकनाथ शिंदे, मनोज जरांगे और नरेंद्र पाटिल को 2024 का 'मराठा भूषण' सम्मान, आयोजकों ने की घोषणा

Thu, 15 Feb 2024 08:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 15 Feb 2024 08:02 PM IST
सार

Maharashtra: मराठा क्रांति मोर्चा के प्रमुख रमेश आंब्रे ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, कार्यकर्ता मनोज जरांगे और मथाडी नेता नरेंद्र पाटिल को 19 फरवरी को शिव जयंती के मौके पर ठाणे में पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Maharashtra Updates: CM Shinde, activist Jarange, Mathadi leader Patil chosen for Maratha Bhushan award
एकनाथ शिंदे और मनोज जरांगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, आरक्षण कार्यकर्ता मनोज चरांगे और मथाडी नेता नरेंद्र पाटिल को इस साल 'मराठा भूषण' से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान हर साल मराठा समुदाय की प्रमुख हस्तियों को दिया जाता है। आयोजकों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

मराठा क्रांति मोर्चा के प्रमुख रमेश आंब्रे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि शिंदे, जरांगे और पाटिल को 19 फरवरी को शिव जयंती के मौके पर ठाणे में पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता जरांगे जालना जिले में अपने गांव में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं। इसलिए, उन्हें ऑनलाइन ही पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जरांगे शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठाओं के लिए आरक्षण की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जरांगे विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर आंब्रे ने कहा कि सरकार ने अभी तक इसे पूरा नहीं किया है। देखते हैं कि बीस फरवरी को बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र में क्या होता है। यह पूछे जाने पर कि अगर वे सरकार से खुश नहीं हैं, तो उन्होंने पुरस्कार के लिए मुख्यमंत्री शिंदे को क्यों चुना, आंब्रे ने कहा कि उन्हें मराठा के रूप में सम्मानित किया जाएगा, न कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में। 

विज्ञापन

ठाणे: मुख्यमंत्री ने कुत्ते को पीटे जाने का संज्ञान लिया
वहीं, मुख्यमंत्री शिंदे ने ठाणे में पालतू जानवरों के एक क्लिनिक में एक कुत्ते को बेरहमी से पीटे जाने की घटना को गंभीरता से लिया है। एक स्थानीय विधायक ने यह जानकारी दी। इससे पहले कुत्ते पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद असंज्ञेय (एनसी) शिकायत दर्ज की गई थी। 

विधायक प्रताप सरनाईक की ओर से एक विज्ञप्ति जारी की गई। जिसमें कहा गया है कि उन्होंने पुलिस से दो कर्मचारियों और पालतू जानवरों के क्लिनिक के मालिक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का आग्रह किया है। पुलिस तब तक असंज्ञेय शिकाय की जांच नहीं कर सकीत, जब तक कि मजिस्ट्रेट का आदेश न हो। इस बीच, ठाणे नगर निकाय की पशु चिकित्सक डॉ. क्षमा शिरोडकर ने कहा कि निगम पालतू जानवरों के क्लिनिक के खिलाफ कार्रवाई की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed