{"_id":"64314bc2500e6d7c990e9b57","slug":"maharashtra-update-three-pakistani-terrorists-entered-mumbai-via-dubai-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: दुबई के रास्ते मुंबई में घुसे तीन आतंकी! जांच के बाद पुलिस ने कहा-अज्ञात शख्स ने किया फर्जी कॉल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: दुबई के रास्ते मुंबई में घुसे तीन आतंकी! जांच के बाद पुलिस ने कहा-अज्ञात शख्स ने किया फर्जी कॉल
Sat, 08 Apr 2023 04:52 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 08 Apr 2023 04:52 PM IST
सार
अज्ञात कॉलर ने एक आतंकवादी की पहचान भी उजागर की है। आतंकी का नाम मुजीब सैय्यद बताया। साथ ही उसके फोन नंबर और गांडी नंबर के बारे में जानकारी भी दी। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
mumbai taj hotel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई पुलिस को शनिवार को तीन आतंकियों के शहर में प्रवेश करने की फर्जी कॉल प्राप्त हुई। इसके बाद सतर्कता बढ़ा दी गई। स्थानीय पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच ने भी मामले एवं कॉल की जांच शुरू की। इसमें पता चला कि मोबाइल फोन से की गई कॉल फर्जी थी।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक शख्स ने फोन कर कहा था कि मुंबई में तीन आतंकी प्रवेश कर चुके हैं। दुबई से आए ये आतंकी मुंबई में दहशत फैलाना चाहते हैं। उसने अपना नाम राजा ठोंगे बताया। फोन में दावा किया गया कि आतंकियों का संबंध पाकिस्तान से है।
विज्ञापन
पुलिस को पहले ही था फर्जी कॉल होने का संदेह
अज्ञात कॉलर ने फर्जी कॉल कर एक आतंकवादी की पहचान उजागर की थी और उसका नाम मुजीब सैय्यद बताया था। साथ ही उसके फोन नंबर और गांडी नंबर के बारे में जानकारी भी दी। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फिर, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, घटना से जुड़े अधिकारियों को संदेह था कि ये जानकारी फर्जी हो सकती है। पुलिस फोन करने वाले का पता लगा रही है।
विज्ञापन
2008 में हुआ था हमला
गौरतलब है, मुंबई में पहले भी समुद्र के रास्ते पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने 26 नवंबर, 2008 को हमला कर दिया था। यह हमला 29 नवंबर को रुका। इस दौरान 166 लोगों मारे गए, वहीं 300 लोग घायल हुए थे। इस घटना में भारतीय सुरक्षा बलों ने अहम भूमिका निभाई थी। जवानों ने नौ आतंकवादियों को मार गिराया था। अजमल कसाब इकलौता आतंकवादी था, जिसे जिंदा पकड़ा गया और 21 नवंबर 2012 में फांसी दे दी गई थी।