{"_id":"685857b087431bc8560b406b","slug":"maharashtra-update-mumbai-thane-palghar-pune-crime-politics-education-event-and-other-news-in-hindi-2025-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: राजनीतिक आंदोलन से जुड़े मुकदमे वापस लेगी महाराष्ट्र सरकार, धोखाधड़ी केस में ज्वैलर के खिलाफ FIR","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: राजनीतिक आंदोलन से जुड़े मुकदमे वापस लेगी महाराष्ट्र सरकार, धोखाधड़ी केस में ज्वैलर के खिलाफ FIR
Mon, 23 Jun 2025 12:08 PM IST
Nitin Gautam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nitin Gautam
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:08 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
शिवसेना (यूबीटी) सचिव संजय लाखे पाटिल ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पाटिल पिछले साल महाराष्ट्र की जालना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। लोकसभा चुनाव से करीब एक साल पहले वह कांग्रेस से शिवसेना (यूबीटी) में शामिल हुए थे। पाटिल ने कहा कि उन्हें जालना से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया था कि सांगली के बदले जालना सीट हमारे पास रहेगी। लेकिन संजय राउत ने अपने एजेंडे के लिए ऐसा नहीं होने दिया। जालना सीट पर कांग्रेस के कल्याण काले ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
पुलिस बनकर व्यक्ति से 50 लाख रुपये लूटने के आरोप में पांच गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति का अपहरण कर उससे 50 लाख रुपये लूटने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आरोपियों ने पीड़ित को फर्जी मुठभेड़ में जान से मारने की धमकी भी दी। रविवार को दक्षिण मुंबई के लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के छह घंटे के भीतर पुणे, सतारा और ठाणे से गिरफ्तारियां की गईं। पुलिस ने बताया कि घटना भुलेश्वर में हुई, जहां पीड़ित 50 लाख रुपये से भरा बैग लेकर जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि चार अज्ञात लोगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर उसे रोका, जबरन कार में धकेला और उसका अपहरण कर लिया। अपहरण के दौरान, आरोपियों ने चाकू लहराया और शोर मचाने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। अपहरणकर्ता उसे नवी मुंबई के खारघर ले गए, जहां उन्होंने नकदी से भरा उसका बैग छीन लिया, उसके मोबाइल फोन से सिम कार्ड निकाल लिया और उसे वाहन से बाहर फेंक दिया। जाने से पहले, उन्होंने उसे चेतावनी दी कि अगर वह फिर से शहर में दिखाई दिया तो उसे मुठभेड़ में मार दिया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों से 39 लाख रुपये नकद, अपराध में इस्तेमाल की गई सेडान कार और एक चाकू बरामद किया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
राजनीतिक, सामाजिक आंदोलन से जुड़े मुकदमे वापस लेगी महाराष्ट्र सरकार
महाराष्ट्र सरकार ने एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसके तहत सरकार सभी राजनीतिक, सामाजिक आंदोलन और विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले वापस लेगी। महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग ने एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें 31 मार्च 2025 से पहले के सभी राजनीतिक, सामाजिक आंदोलन और विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले वापस ले लिए गए।
93 लाख की धोखाधड़ी मामले में ज्वैलर के खिलाफ एफआईआर
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 93 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी करने के आरोप में एक सुनार (ज्वैलर) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की शाहपुर इलाके के खारडी में आभूषणों की दुकान है। आरोप है कि सुनार ने बीते तीन वर्षों में 950 ग्राम के सोने के आभूषण, गोल्ड सप्लायर से खरीदे। आरोपी सुनार कई बार मांगने पर भी सप्लायर के 93.5 लाख रुपये नहीं लौटा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर हादसा: तेज रफ्तार टैंकर पुल की रेलिंग तोड़कर खाड़ी में गिरा, ड्राइवर की मौत
सोमवार को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक तेज़ रफ्तार टैंकर पुराने वर्सोवा पुल से गुजरते समय अनियंत्रित होकर सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए खाड़ी में गिर गया। हादसे में टैंकर चालक की मौत हो गई। यह हादसा ठाणे के घोड़बंदर इलाके में हुआ। पुलिस के अनुसार, टैंकर ठाणे की ओर जा रहा था, तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और टैंकर पुल की लोहे की रेलिंग तोड़कर नीचे खाड़ी में जा गिरा।
हादसे के बाद घोड़बंदर रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। टैंकर को बाहर निकालने के लिए भारी क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने बताया कि चालक का शव खाड़ी से बरामद कर लिया गया है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे के समय टैंकर में ड्राइवर के साथ कोई सहायक भी मौजूद था या नहीं।
सोमवार को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक तेज़ रफ्तार टैंकर पुराने वर्सोवा पुल से गुजरते समय अनियंत्रित होकर सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए खाड़ी में गिर गया। हादसे में टैंकर चालक की मौत हो गई। यह हादसा ठाणे के घोड़बंदर इलाके में हुआ। पुलिस के अनुसार, टैंकर ठाणे की ओर जा रहा था, तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और टैंकर पुल की लोहे की रेलिंग तोड़कर नीचे खाड़ी में जा गिरा।
हादसे के बाद घोड़बंदर रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। टैंकर को बाहर निकालने के लिए भारी क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने बताया कि चालक का शव खाड़ी से बरामद कर लिया गया है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे के समय टैंकर में ड्राइवर के साथ कोई सहायक भी मौजूद था या नहीं।