फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Update: Mumbai police release woman held for sending threat message about UP CM Adityanath

Maharashtra: यूपी के सीएम आदित्यनाथ को धमकी देने वाली महिला रिहा, मुंबई पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा

Mon, 04 Nov 2024 01:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 04 Nov 2024 01:15 PM IST
सार

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को शनिवार को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप संदेश मिला था, जिसमें धमकी दी गई थी कि अगर आदित्यनाथ 10 दिनों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। बाबा सिद्दीकी की पिछले महीने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Maharashtra Update: Mumbai police release woman held for sending threat message about UP CM Adityanath
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पकड़ी गई 24 वर्षीय महिला को रिहा कर दिया। पुलिस ने महिला को पूछताछ के बाद जाने दिया। ठाणे जिले के उल्हासनगर में अपने परिवार के साथ रहने वाली आईटी स्नातक फातिमा खान को महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते और पुलिस ने संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि उसे पूछताछ के लिए मुंबई लाया गया, नोटिस दिया गया और बाद में रविवार को रिहा कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, फातिमा खान अच्छी खासी शिक्षित है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है। उसके पिता लकड़ी के व्यवसाय में काम करते हैं।
विज्ञापन


मुंबई ट्रैफिक पुलिस को शनिवार को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप संदेश मिला था, जिसमें धमकी दी गई थी कि अगर आदित्यनाथ 10 दिनों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। बाबा सिद्दीकी की पिछले महीने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच के दौरान पाया गया कि फातिमा खान ने ही यह संदेश भेजा था और एटीएस तथा पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर उसे उल्हासनगर से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, पुलिस अलर्ट पर है क्योंकि आदित्यनाथ के 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने महाराष्ट्र आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed