फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Update: minor boy body found in Thane lake Oxytocin injections worth lakhs recovered one arrested

Maharashtra: संजीव कुमार सिंघल बने नए ACB प्रमुख; मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश

Thu, 10 Oct 2024 10:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 10 Oct 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Update: minor boy body found in Thane lake Oxytocin injections worth lakhs recovered one arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार सिंघल को गुरुवार को महाराष्ट्र पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक के रूप में पदोन्नत किया गया, एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यहां बताया गया। आईपीएस अधिकारी जयजीत सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने से यह पद खाली था। इससे पहले, सिंघल मुंबई में राज्य पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (स्थापना) के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन


वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अर्चना त्यागी, जो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और महाराष्ट्र पुलिस हाउसिंग की संयुक्त प्रबंध निदेशक थीं, को पुलिस हाउसिंग के महानिदेशक के रूप में पदोन्नत किया गया है। नवी मुंबई में राज्य रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट के रूप में तैनात आईपीएस अधिकारी सिंगा रेड्डी ऋषिकेश को छत्रपति संभाजीनगर में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के पुलिस अधीक्षक के रूप में स्थानांतरित किया गया। विज्ञप्ति में कहा गया कि लता फड़ को वाशिम जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।

विज्ञापन

जालना-नांदेड़ के बीच एक्सप्रेस-वे सड़क परियोजना को मंजूरी

महाराष्ट्र कैबिनेट ने जालना और नांदेड़ के बीच एक एक्सप्रेस हाईवे सड़क परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह स्वीकृत एक्सप्रेस हाईवे समृद्धि एक्सप्रेसवे राजमार्ग से जुड़ेगा।
 

लातूर में मामूली विवाद में मजदूर ने की साथी मजदूर की हत्या
महाराष्ट्र के लातूर शहर में झगड़े के दौरान एक मजदूर की उसके दोस्त ने गला रेतकर हत्या कर दी। मामले पुलिस ने बताया कि मृतक हाजीमलंग सैय्यद और उसका दोस्त सुल्तान बुधवार शाम करीब 7.30 बजे शहर के लोखंड गली इलाके में एक शराब की दुकान के बाहर थे, तभी उनके बीच किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई। इस झगड़े के दौरान सुल्तान ने एक नुकीली चीज उठाई और सैय्यद की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई, फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग से 28 छात्रों की बिगड़ी तबीयत

पुणे में फूड प्वाइजनिंग से 28 बच्चे बीमार

पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ शहर में डीवाई पाटिल स्कूल के कुल 28 छात्रों को आज फूड प्वाइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। 28 छात्रों में से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जानकारी के मुताबिक स्कूल ने 350 छात्रों के लिए सुबह के नाश्ते में सैंडविच बनाए थे। सैंडविच खाने के बाद कुछ छात्रों को उल्टी होने लगी और वे बीमार पड़ गए। मामले में पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस के डीसीपी शिवाजी पवार ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी छात्रों की हालत स्थिर है और उन्हें खतरे से बाहर रखा गया है।

ठाणे में झील में बच्चे का शव
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक झील में 10 वर्षीय लड़के का शव मिला है। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि बुधवार आधी रात से कुछ पहले कुछ राहगीरों ने दिवा इलाके में दातिवली झील में शव देखा और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। स्थानीय दमकल कर्मी और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम मौके पर पहुंची और दिवा निवासी नाबालिग का शव बाहर निकाला। पुलिस ने बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

दूसरी ओर ठाणे जिले में ही अवैध तौर पर ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने के आरोप में 50 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। ऑक्सीटोसिन का उपयोग दुधारू पशुओं में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसका पशुओं के साथ-साथ उस दूध को पीने वाले लोगों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। मुंबई पुलिस की अपराध इकाई के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजीत शिंदे ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार को कल्याण कस्बे में एक परिसर में छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने 1.59 लाख रुपये मूल्य की ऑक्सीटोसिन दवा की 1,067 बिना लेबल वाली बोतलें और इंजेक्शन बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी बरामद की है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मुंबई के कई इलाकों में देर शाम भारी बारिश

महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई के कई इलाकों में देर शाम भारी बारिश हई है। तेज बारिश की तस्वीरें परेल इलाके से सामने आयी है। वहीं इस बारिश के कारण महानगर के कुछ निचले इलाकों में जलभराव की खबर है। जबकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने वित्तीय राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश के लिए केवल 'येलो' अलर्ट जारी किया था। इस बारिश से शहर में चल रहे तमाम नवरात्रि उत्सव में भी बाधा डाली और कई जगहों पर 'गरबा' का कार्यक्रम रद्द किया गया।
 

यस बैंक धोखाधड़ी: अदालत ने DHFL के पूर्व निदेशक कपिल वधावन को जमानत दी

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने यस बैंक से संबंधित कथित ऋण धोखाधड़ी मामले में डीएचएफएल के पूर्व निदेशक कपिल वधावन को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी। अदालत ने सुनवाई में देरी का हवाला देते हुए कहा कि ‘‘व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार और समाज के हित के बीच’’ संतुलन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed