फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Uddhav Thackeray told his party mlas reason of leaving 25 year old company of BJP

उद्धव ठाकरे ने विधायकों को बताया- क्यों तोड़ा भाजपा से 25 साल पुराना नाता

Fri, 22 Nov 2019 02:46 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 22 Nov 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Uddhav Thackeray told his party mlas reason of leaving 25 year old company of BJP
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

महाराष्ट्र में अपनी विरोधी पार्टियों कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ गठबंधन करके सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। शुक्रवार को शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधा। शिवसेना विधायकों के साथ बैठक में उद्धव ने कहा कि भाजपा की वजह से एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की नौबत आई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने बाला साहेब ठाकरे को दिए वचन को तोड़ दिया। राज्य में दोबारा चुनाव न करवाने पड़े इसी कारण उन्होंने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार मातोश्री में शिवसैनिकों से साथ बैठक में ठाकरे ने कहा कि भाजपा ने बाला साहेब को वचन दिया था कि शिवसैनिक मुख्यमंत्री बनेगा। मगर उसने अपना वादा तोड़ दिया।
विज्ञापन


ठाकरे ने विधायकों को आश्वासन दिया कि आज रात तक सरकार बनाने को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। बैठक में विधायकों ने उद्धव को मुख्यमंत्री बनने के लिए कहा। शिवसेना अध्यक्ष ने विधायकों से कहा कि हम नया गठबंधन बनाने जा रहे हैं। भाजपा ने हमसे झूठ बोला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम पर सही समय पर होगा फैसला

उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसैनिक जानते हैं कि हमने भाजपा के साथ 25 साल पुराना गठबंधन क्यों छोड़ा है। मुख्यमंत्री पर सही समय पर फैसला लिया जाएगा। आज शाम को चार बजे कांग्रेस-एनसीपी और कांग्रेस की बैठक होने वाली है। जिससे ठीक पहले उद्धव ने विधायकों से विचार-विमर्श करने के लिए बैठक बुलाई थी। उन्होंने अपनी पार्टी के सभी 56 विधायकों से अगले कुछ दिनों तक मुंबई में ही रहने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed