{"_id":"5ec133988ebc3e909943ae6e","slug":"maharashtra-two-police-personnel-martyred-three-injured-in-naxalite-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सली मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद, तीन घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सली मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद, तीन घायल
Sun, 17 May 2020 06:22 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 17 May 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में रविवार की सुबह नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इस मुठभेड़ में पुलिस के तीन जवान भी घायल हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि भामरागढ़ की क्विक रिस्पॉन्स टीम और गढ़चिरौली पुलिस के सी-60 कमांडो टीम की तरफ से यह संयुक्त एंटी-नक्सल ऑपरेशन चलाया गया था। पोयारकोटी-कोपरशी के जंगलों में यह मुठभेड़ सुबह 6 से 6.30 तक के बीच चली। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सब-इंस्पेक्टर धन्नाजी होनमाणे और कांस्टेबल किशोर आत्माराम की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य कर्मियों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
पुलिस की तरफ से बताया गया है कि इस मुठभेड़ में चार से पांच नक्सली भी मारे गए। घायल पुलिसकर्मियों को पास के अस्पताल ले जाया गया और शवों को हेलीकॉप्टर के जरिए गढ़चिरौली शहर लाया गया। सूत्रों के मुताबिक होनमाणे पंढरपुर के सोलापुर जिले के मूल निवासी थे, जबकि आत्माराम गढ़चिरौली के भामरागढ़ से थे। बता दें कि सी-60 महाराष्ट्र पुलिस की एक विशेष नक्सल विरोधी इकाई है। जानकारी के अनुसार दोनों पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर को हेलीकॉप्टर के जरिए लाया गया। जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन