फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Two new lines of Mumbai Metro will start from April 2, after eight years new beginning in the metropolis

गुड़ी पड़वा पर मुंबई को सौगात : दो अप्रैल से शुरू होगी मेट्रो की दो नई लाइन, आठ साल बाद महानगर में नई शुरुआत

Thu, 31 Mar 2022 07:43 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 31 Mar 2022 07:43 AM IST
सार

मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने इन नए कॉरिडोर को 3 अप्रैल से रोजाना सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक आंशिक रूप से खोलने का फैसला किया। 

विज्ञापन
Maharashtra: Two new lines of Mumbai Metro will start from April 2, after eight years new beginning in the metropolis
मुंबई मेट्रो - फोटो : social media

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लोकल ट्रेन महानगर की लाइफ लाइन है तो मेट्रो शहरी परिवहन में नए आयाम जोड़ रही है। दो अप्रैल को गुड़ी पड़वा (हिंदू नववर्ष) के अवसर पर मुंबई मेट्रो की दो नई लाइनों पर परिवहन शुरू होगा। 

विज्ञापन

25 मार्च को रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने नई लाइनों पर अधिकतम 70 किलोमीटर की रफ्तार से मेट्रो ट्रेन चलाने की इजाजत दे दी। इसके बाद मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने इन नए कॉरिडोर को 3 अप्रैल से रोजाना सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक आंशिक रूप से खोलने का फैसला किया। 
विज्ञापन


मुंबई मेट्रो-2A दहीसर से दहाणुकरवाड़ी तक चलेगी। वहीं मेट्रो-7 दहीसर से आरे कॉलोनी के बीच चलेगी। इसके साथ ही मुंबई मेट्रो के नेटवर्क की लंबाई मौजूदा 12 किलोमीटर से बढ़कर 50 किलोमीटर हो जाएगी। मेट्रो-2ए कॉरिडोर लिंक रोड पर दहिसर (पूर्व) से डीएन नगर (अंधेरी पश्चिम) तक है, जबकि मेट्रो -7 पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे पर दहिसर (पूर्व) से अंधेरी (पूर्व) तक है। इसका काम अक्तूबर तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद इन दोनों नई लाइनों पर मेट्रो की दौड़ पूरी तरह शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएमआरडीए के अधिकारी ने बताया कि हमने इन दोनों लाइनों पर गुड़ी पड़वा से आंशिक रूप से मेट्रो संचालन का फैसला किया है। रोजाना इन लाइनों पर 18 घंटे मेट्रो चलेगी। नई लाइनों पर चलने वाली मेट्रो में छह—छह कोच होंगे। ये 10—10 मिनट के अंतराल से चलेंगी। किराया 10 से 40 रुपये तक होगा। इससे रोजाना करीब 10 लाख यात्रियों को आवाजाही में सुविधा होगी। इसके साथ ही महानगर की सड़कों पर वाहनों का दबाव भी कम होगा और लोकल ट्रेनों व बेस्ट की बसों में भी भीड़ कम होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed