{"_id":"62efe6300106c87ae960396b","slug":"maharashtra-two-madarsa-teachers-booked-after-train-passengers-hear-runaway-students-talking-about-beatings","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: ट्रेन में पिटाई की बात कर रहे छात्रों को यात्रियों ने सुना, दो मदरसा शिक्षकों पर दर्ज कराई FIR","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: ट्रेन में पिटाई की बात कर रहे छात्रों को यात्रियों ने सुना, दो मदरसा शिक्षकों पर दर्ज कराई FIR
Sun, 07 Aug 2022 09:50 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 07 Aug 2022 09:50 PM IST
सार
अधिकारी के मुताबिक, मदरसे में कथित पिटाई के बाद शुक्रवार को पांच छात्र वहां से भागकर बिहार जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे। यात्रियों ने इन छात्रों को आपस में पिटाई की बात करते हुए सुना और डोम्बिवली रेलवे पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठाणे जिले के कलवा स्थित एक मदरसे के दो शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मदरसे से भागे कुछ छात्र शिक्षकों की पिटाई की बात ट्रेन में कर रहे थे, जिसे कुछ यात्रियों ने सुना और इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। एक पलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी के मुताबिक, मदरसे में कथित पिटाई के बाद शुक्रवार को पांच छात्र वहां से भागकर बिहार जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे।
उन्होंने बताया कि यात्रियों ने इन छात्रों को आपस में पिटाई की बात करते हुए सुना और डोम्बिवली रेलवे पुलिस को इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दो शिक्षकों के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई और मामले को ठाणे पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया क्योंकि मदरसा उनके न्यायाधिकार क्षेत्र में आता है।
उन्होंने बताया कि पांचों छात्रों को उल्हासनगर स्थित बालगृह में रखा गया है और ठाणे पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।