फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Truck Car collission on Mumbai-Goa Highway in Raigad several dead and injured news and updates

Maharashtra: मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में नौ लोगों की मौत

Thu, 19 Jan 2023 11:37 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 19 Jan 2023 11:37 AM IST
सार

बताया गया है कि यहां एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
Maharashtra Truck Car collission on Mumbai-Goa Highway in Raigad several dead and injured news and updates
मुंबई-गोवा हाईवे पर हादसा। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के रायगढ़ से गुरुवार सुबह ही एक भीषण हादसे की खबर आई है। बताया गया है कि यहां एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यह हादसा मुंबई से 130 किमी दूर रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह 4.45 बजे हुई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग रिश्तेदार थे और रत्नागिरी के गुहागर जा रहे थे। वहीं, सामने से आ रहा ट्रक मुंबई जा रहा था। 
विज्ञापन


मृतकों में एक छोटी बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और चार साल की एक घायल लड़की को मनगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधुदुर्ग में बस पलटी, दो की मौत, 30 घायल
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में एक बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 30 से ज्यादा घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह करीब 5.30 बजे हुई। बस के ड्राइवर का कंकावली में गड नदी के पास एक मोड़ के दौरान नियंत्रण छूट गया। इसके चलते बस पलट गई। पुणे बस में 36 यात्री सवार थे, इनमें से दो की मौत हो गई। सभी घायलों को करीब के ही कंकावली सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed