{"_id":"6152d1228ebc3e01f9263c78","slug":"maharashtra-transport-minister-anil-parab-came-to-ed-ofiice-in-100-crore-extortion-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: ईडी के सामने पेश हुए उद्धव के मंत्री अनिल परब, 100 करोड़ की वसूली का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: ईडी के सामने पेश हुए उद्धव के मंत्री अनिल परब, 100 करोड़ की वसूली का मामला
Tue, 28 Sep 2021 02:25 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 28 Sep 2021 02:25 PM IST
सार
ईडी महाराष्ट्र में पुलिस की मदद से चल रहे 100 करोड़ रुपये वसूली के मामले की जांच कर रही है । मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोप लगाने के बाद सीबाआई ने अनिल देशमुख के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री अनिल परब ईडी के सामने पेश हुए ।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख और अन्य के खिलाफ चल रहे मनी लांड्रिंग के मामले में मंगलवार को राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए । ईडी ने शनिवार को ही परब को समन जारी किया था और दक्षिणी मुम्बई स्थित वलाड ऑफिस में पेश होने का आदेश दिया था । खबरों के अनुसार परब सुबह 11 बजे ही ईडी के ऑफिस पहुंच गए । जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है ।
विज्ञापन
परब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में चल रहे महाविकास अघाड़ी के संसदीय मामलों का कार्य भी देखते हैं। उन्होंने ईडी के सामने पेशी से पहले पत्रकारों के साथ बातचीत में जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा - मैं अपनी बेटी और बालासाहेब की कसम खा कर कहता हूं मैने कुछ भी गलत नहीं किया, इसलिए मै जांच में पूरा सहयोग देने को तैयार हूं।'
विज्ञापन
तीन बार विधायक रहे परब को ईडी ने इससे पहले भी 31 अगस्त को पेश होने का समन दिया था लेकिन उन्होंने और समय मांगा था। अधिकारियों ने बताया है कि परब महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ चल रहे मनी लांड्रिंग मामले में अन्य अभियुक्तों के द्वारा दिए बयान से हुए खुलासों के बाद पूछताछ के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
ईडी महाराष्ट्र में पुलिस की मदद से चल रहे 100 करोड़ रुपये वसूली के मामले की जांच कर रही है। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने यह आरोप लगाया था जिसके बाद सीबाआई ने अनिल देशमुख के खिलाफ केस दर्ज किया। इस मामले में नाम सामने आने के बाद गृहमंत्री अनिल देशमुख को बीते अप्रैल में अपने गृहमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था ।
अनिल देशमुख समन के बावजूद नहीं हुए पेश
अनिल देशमुख को अब तक ईडी ने 5 बार समन जारी किया है लेकिन वो एक बार भी पेश नहीं हुए हैं । इससे बचने के लिए उन्होने कोर्ट का रुख किया है। उन्होने सफाई दी है कि परमबीर सिंह ने यह आरोप तब लगाए हैं जब उन्हें मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया था ।
वजे के दिए बयान पर होगी पूछताछ
ईडी आज परब से इस मामले में सचिन वजे के दिए बयान पर पूछताछ कर सकती है । वजे को एनआईए ने मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने अपने एक बयान में बताया है कि परिवहन मंत्री परब ने उसे जनवरी 2021 में धोखेबाजी की सूची में शामिल ठेकोदेरों के खिलाफ जांच करने के आदेश दिए थे और ऐसे 50 ठेकेदारों से कम से कम 2 करोड़ की वसूली के लिए कहा था । परब ने वजे के इन आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि वो हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं।