फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra : Three people going from Mumbai to Surat were being beaten till death

मुंबई से अंतिम संस्कार में शामिल होने सूरत जा रहे तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या

Sat, 18 Apr 2020 02:19 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 18 Apr 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra : Three people going from Mumbai to Surat were being beaten till death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने मुंबई से सूरत जा रहे तीन लोगों को भीड़ ने चोर समझ कर पीट पीटकर मार डाला। यह वारदात पालघर जिले के कासा पुलिस थाने के अंतर्गत हुआ। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पालघर जिले की कासा पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर आनंदराव काले ने बताया कि मारे गए लोग मुंबई के कांदिवली इलाके के रहने वाले थे। इनके नाम सुशील गिरी, कल्पवृक्ष गिरी और चिकने महाराज हैं। यह तीनों अपने परिवार के सदस्य के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुंबई से सूरत जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


लेकिन बृहस्पतिवार की देर रात उनके वाहन को स्थानीय लोगों ने गडचिंचाले के पास ढाबाड़ी-खानवेल मार्ग पर रोक दिया। उन्हें कार से बाहर निकाला गया और ग्रामीणों ने चोर होने के संदेह में उन पर पत्थर और लाठी डंडों से हमला कर दिया। काले ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्यारों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed