{"_id":"604798ca9412e40c6d5258a4","slug":"maharashtra-three-day-janta-curfew-imposed-in-jalgaon-from-march-11th-till-15th-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: जलगांव में लगेगा जनता कर्फ्यू, 11 मार्च से 15 मार्च तक रहेंगी ये पाबंदियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: जलगांव में लगेगा जनता कर्फ्यू, 11 मार्च से 15 मार्च तक रहेंगी ये पाबंदियां
Tue, 09 Mar 2021 09:18 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलगांव।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलगांव।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 09 Mar 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
महाराष्ट्र के जलगांव में तीन दिन के लिए जनता कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने यह आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट अभिजीत राउत ने अपने आदेश में कहा है कि जिले में तीन दिन के लिए जनता कर्फ्यू लागू किया जाएगा। जनता कर्फ्यू रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक लागू होगा। आदेश के अनुसार, 11 मार्च से 15 मार्च तक यह कर्फ्यू जारी रहेगा।
विज्ञापन
राउत ने कहा, आपात सेवाओं, एमपीएससी और अन्य विभागों की परीक्षाओं को इन प्रतिबंधों से राहत रहेगी। उन्होंने कहा कि इन आदेश का पालन सुनिश्चित हो इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका और स्थानीय पुलिस की होगी। उल्लंघन करने वाले महामारी अधिनियम और आईपीसी की अन्य संबंधित धाराओं के तहत जवाबदेह होंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9927 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस महामारी से पीड़ित 12,182 लोग ठीक हुए थे। वहीं, 56 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में अभी तक कोरोना संक्रमण के कुल 22 लाख 38 हजार 398 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा कुल 20 लाख 89 हजार 294 लोग ठीक हो चुके हैं। 52,556 लोगों की इस वायरस के चलते मौत हुई है और राज्य में अभी भी 95,322 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन