फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra thief returns valuables after realizing house belongs to famous marathi writer

साहित्य प्रेमी चोर: कीमती सामान पर हाथ साफ किया, जब पता चला मशहूर लेखक का घर है तो माफी मांगकर लौटाया

Tue, 16 Jul 2024 11:10 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 16 Jul 2024 11:10 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि अब रायगढ़ स्थित सुर्वे के घर में उनकी बेटी सुजाता और उनके पति गणेश घारे रहते हैं। वह अपने बेटे के पास विरार गए हुए थे, जिसकी वजह से घर 10 दिनों से बंद था। 

विज्ञापन
maharashtra thief returns valuables after realizing house belongs to famous marathi writer
मुंबई पुलिस - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक चोर ने पहले एक घर में चोरी की, लेकिन जब उसे पता चला कि यह घर एक मशहूर मराठी लेखक का है तो चोर को पश्चाताप हुआ और उसने माफी मांगकर चोरी का सामान लौटा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोर का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


नारायण सुर्वे के रायगढ़ स्थित घर में चोरी
पुलिस ने बताया कि रायगढ़ जिले के नरेल में स्थित एक घर में चोर ने एलईडी टीवी समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिया। यह घर मराठी के मशहूर लेखक नारायण सुर्वे का था। सुर्वे का 16 अगस्त 2010 को 84 साल की उम्र में निधन हो गया था। सुर्वे एक मशहूर लेखक के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता थे। मुंबई में जन्मे सुर्वे की कविताओं में शहरी मजदूर वर्ग के संघर्ष को जीवंत रूप से दर्शाया गया है। पुलिस ने बताया कि अब रायगढ़ स्थित सुर्वे के घर में उनकी बेटी सुजाता और उनके पति गणेश घारे रहते हैं। वह अपने बेटे के पास विरार गए हुए थे, जिसकी वजह से घर 10 दिनों से बंद था। 
विज्ञापन


पछतावे के बाद चोर ने लौटाया सामान
घर के बंद होने का फायदा उठाते हुए एक चोर ने घर से एलईडी टीवी समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिया। अगले दिन चोर कुछ और सामान लेने वापस आया तो उसे एक कमरे में नारायण सुर्वे की तस्वीर दिखी, तो चोर को पता चला कि जिस घर में उसने चोरी की, वह नारायण सुर्वे का है। वह चोर पढ़ा-लिखा और शायद नारायण सुर्वे का प्रशंसक रहा होगा, जिससे उसे सुर्वे के घर में चोरी का पछतावा हुआ। इसके बाद चोर ने चोरी किया हुआ सारा सामान वापस घर में लाकर रख दिया और साथ ही एक नोट भी चिपकाया, जिसमें चोर ने महान साहित्यकार के घर में चोरी करने के लिए माफी मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
रविवार को सुर्वे की बेटी सुजाता अपने पति के साथ रायगढ़ लौटीं तो उन्होंने घर के अंदर नोट चिपका देखा, तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और एलईडी और अन्य सामान से फिंगरप्रिंट लिए हैं। इन फिंगरप्रिंट के आधार पर चोर को पकड़ने की कोशिश की जाएगी। प्रसिद्ध मराठी लेखक सुर्वे, लेखक बनने से पहले मुंबई की सड़कों पर एक अनाथ के रूप में पले-बढ़े थे, फिर उन्होंने घरेलू सहायक, होटल में बर्तन धोने वाले, बच्चों की देखभाल करने वाले, पालतू कुत्तों की देखभाल करने वाले, दूध देने वाले, कुली और चक्की चलाने वाले के रूप में काम करके अपना गुजारा किया। शायद यही वजह है कि उनकी रचनाओं में शहरी मजदूर वर्ग के हालात का बड़ा ही सजीव और जीवंत वर्णन किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed