फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: The secret of the water of Lonar lake rose from the secret

महाराष्ट्र: लोनार झील के पानी के गुलाबी होने के रहस्य से उठ गया पर्दा

Thu, 23 Jul 2020 06:50 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 23 Jul 2020 06:50 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra: The secret of the water of Lonar lake rose from the secret
lonar lake

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित लोनार झील के पानी का रंग बदलने का रहस्य का खुलासा हो गया है। दरअसल, पानी में ‘हालोआर्चिया’ जीवाणुओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी के कारण उसका रंग गुलाबी हुआ है। पुणे स्थित एक संस्थान ने यह निष्कर्ष निकाला है।

विज्ञापन


आगरकर अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. प्रशांत धाकेफाल्कर ने बताया कि ‘हालोआर्चिया’ या ‘हालोफिलिक आर्चिया’ एक ऐसा जीवाणु होता है जो गुलाबी रंग पैदा करता है और यह खारे पानी में पाया जाता है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में हमें लगा था कि लाल रंग के दुनालीला शैवाल के कारण झील के पानी का रंग गुलाबी हो गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन झील के पानी के नमूनों की जांच के बाद हमें पता चला कि झील में हालोआर्चिया की बड़ी संख्या में मौजूदगी के कारण पानी गुलाबी हुआ। धाकेफाल्कर ने कहा कि चूंकि यह (हालोआर्चिया) गुलाबी रंग पैदा करता है, इसलिए पानी की सतह पर गुलाबी रंग आ गया। धाकेफाल्कर और संस्थान के अन्य अनुसंधानकर्ताओं ने इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट वन विभाग को भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed