{"_id":"5d9ee2208ebc3e012d680d60","slug":"maharashtra-thane-woman-doctor-fell-from-road-pits-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: सड़क के गड्ढे में फिसलकर गिरी महिला डॉक्टर, पास से गुजर रहे ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: सड़क के गड्ढे में फिसलकर गिरी महिला डॉक्टर, पास से गुजर रहे ट्रक ने रौंदा
Thu, 10 Oct 2019 01:31 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, एक 21 वर्षीय डॉक्टर की एक वाहन से उस समय कट कर मौत हो गई जब गढ्ढे में फिसल कर अपने दो पहिया वाहन के साथ वह सड़क पर गिर पड़ी और एक ट्रक के नीचे आ गई। गुरुवार को पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सहायक पुलिस निरीक्षक महेश सागड़े ने बताया कि बुधवार देर रात को कुडूस गांव की रहने वाली नेहा शेख भिवंडी शहर से अपने घा जा रही थी, तभी अचानक यह दुर्घटना हुई। बताया गया है कि मृतक महिला की अगले महीने शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
सागड़े ने बताया कि महिला अपने भाई के साथ दोपहिया वाहन पर जा रही थी तभी दुगढ़ दोराहे के पास उसका वाहन गढ्ढे में फिसलने से वह अपना संतुलन खोकर सड़क पर गिर गई। उन्होंने बताया कि तभी पास से गुजर रहा ट्रक महिला को रौंदते हुए निकल गया। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया है कि अज्ञात ट्रक चालक पर आईपीसी की धारा 304-ए (लापरवाही के कारण मौत) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस घटना के बाद आदिवासी कल्याण के लिए काम करने वाले संगठन ‘श्रमजीवी संघटना’ के कई सदस्य दुर्घटनास्थल अनगांव टोल बूथ पहुंचे और आधी रात को ही बूथ बंद करवा दिया।
संगठन के युवा वर्ग के अध्यक्ष प्रमोद पवार ने दावा किया कि इस साल गड़ढों से भरी सड़क के चलते कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और सड़क निर्माण और रख-रखाव के लिए जिम्मेदार संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि वे टोल बूथ को काम नहीं करने देंगे और अपनी मांग पूरी होने तक शांतिपूर्ण आंदोलन पर बैठे रहेंगे।