फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra Thane court sentences two men to life imprisonment in 2017 gang-rape case

Maharashtra: ठाणे सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को उम्रकैद की सजा, अदालत ने जुर्माना भी लगाया

Sat, 08 Mar 2025 11:03 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 08 Mar 2025 11:03 AM IST
सार

अतिरिक्त सत्र जज वसुधा एल भोसले ने शुक्रवार को दिए अपने फैसले में सुरेश पांडुरंग गोसावी (40 वर्षीय) और उमेश उर्फ राकेश झाला (39 वर्षीय) को दोषी ठहराया। अदालत ने दोनों को उम्रकैद की सजा देने के साथ ही दोनों पर 55-55 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का भी आदेश दिया। 

विज्ञापन
maharashtra Thane court sentences two men to life imprisonment in 2017 gang-rape case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में एक अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषियों ने साल 2017 में 30 साल की एक महिला से लूटपाट और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। अतिरिक्त सत्र जज वसुधा एल भोसले ने शुक्रवार को दिए अपने फैसले में सुरेश पांडुरंग गोसावी (40 वर्षीय) और उमेश उर्फ राकेश झाला (39 वर्षीय) को दोषी ठहराया। अदालत ने दोनों को उम्रकैद की सजा देने के साथ ही दोनों पर 55-55 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का भी आदेश दिया। 
विज्ञापन


क्या था मामला
दोषियों को पीड़िता का अपहरण करने और लूटपाट करने के मामलों में भी दोषी ठहराया गया है। जज ने कहा कि सभी मामलों में सजा साथ-साथ चलेगी। अदालत ने आरोपियों को पीड़िता को 40-40 हजार रुपये का मुआवजा देने का भी निर्देश दिया। सरकारी वकीलों ने बताया कि 19 दिसंबर 2017 की शाम को पीड़िता, जो एक स्टोर में मैनेजर थी, वह काम से अपने घर लौट रही थी। महिला ने गोसावी की कैब को बुक किया। कार में दूसरा आरोपी रमेश भी आगे की सीट पर मौजूद था। दोनों ने कुछ दूर चलने के बाद ही कार रोक दी। पूछने पर बताया कि कार में पंचर हो गया। 
विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने महिला से लूटपाट की और फिर कार में ही दोनों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों दोषी महिला को लेकर एक लॉज पहुंचे, जहां महिला ने शोर मचा दिया और दोनों वहां से भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed