{"_id":"607560dd8d069649a804c787","slug":"maharashtra-textile-minister-aslam-shaikh-said-due-to-some-celebrities-and-cricketers-hospitals-beds-are-occupied","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: कपड़ा मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- सेलिब्रिटी और क्रिकेटरों ने घेर लिए बड़े निजी अस्पतालों के बिस्तर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: कपड़ा मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- सेलिब्रिटी और क्रिकेटरों ने घेर लिए बड़े निजी अस्पतालों के बिस्तर
Tue, 13 Apr 2021 02:44 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 13 Apr 2021 02:44 PM IST
सार
महाराष्ट्र के असलम शेख ने कुछ सेलिब्रिटी और क्रिकेट के खिलाड़ियों पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग गंभीर लक्षण ना होने के बाद भी निजी अस्पतालों के बिस्तरों को घेरे हुए हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के टेक्सटाइल मंत्री असलम शेख
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कुछ सेलिब्रिटी लोग और क्रिकेट खिलाड़ी कथित तौर पर कोरोना वायरस संक्रमण के गंभीर लक्षण नहीं होने के बावजूद बड़े अस्पतालों में भर्ती हो गए हैं जिसके कारण अस्पतालों में बिस्तर भरे हुए हैं।
विज्ञापन
संवाददाताओं से बातचीत में शेख ने दावा किया कि फिल्म उद्योग के लोगों और क्रिकेट खिलाड़ियों ने प्रमुख निजी अस्पतालों में लंबे समय से बिस्तर घेर रखे हैं। राज्य के कपड़ा मंत्री शेख ने कहा, ‘‘फिल्म जगत के कुछ लोग और कुछ क्रिकेट खिलाड़ी संक्रमण के मामूली लक्षण होने अथवा कोई लक्षण नहीं होने के बावजूद प्रमुख निजी अस्पतालों में भर्ती हो गए हैं और लंबे समय से बिस्तरों को घेरे हुए हैं।’’
विज्ञापन
शेख ने कहा कि यदि ये लोग अस्पतालों में भर्ती होने से बचते तो राज्य में कोरोना वायरस से पीड़ित जरूरतमंद मरीजों को भर्ती किया जा सकता था। कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के साथ ही महाराष्ट्र सरकार बेड क्षमता बढ़ाने के लिए काम कर रही है। उसने अगले पांच से छह हफ्ते में मुंबई में मैदानों में तीन विशालकाय अस्पतालों की स्थापना की घोषणा की है।
विज्ञापन
मुंबई में कोरोना वायरस के कुल 5,27,119 मामले हैं। यहां 12,060 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में 90,267 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।