फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Ten Bangladeshi nationals held in Navi Mumbai for illegal stay, News in hindi

Maharashtra: मुंबई पुलिस ने 10 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, नवी मुंबई में अवैध रूप से रहने का आरोप

Tue, 24 Dec 2024 06:12 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 24 Dec 2024 06:12 PM IST
सार

महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस की तरफ से 10 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक इन सभी को अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस की तरफ से वाशी और खारघर इलाके में ये कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Maharashtra: Ten Bangladeshi nationals held in Navi Mumbai for illegal stay, News in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : X / @CPMumbaiPolice

विस्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 10 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को एक अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई पुलिस ने बिना किसी दस्तावेज के अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में आठ महिलाओं और दो पुरुषों समेत दस बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


वाशी और खारघर इलाके में छापेमार कार्रवाई
यह कार्रवाई अपराध शाखा की मानव तस्करी विरोधी इकाई की तरफ से सप्ताह के अंत में वाशी और खारघर क्षेत्रों में की गई छापेमारी के बाद की गई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बांग्लादेशी पुरुष आम तौर पर मजदूर के रूप में काम करते हैं जबकि महिलाएं घरेलू सहायिका के रूप में काम करती हैं।
विज्ञापन


2023 से रह हैं सभी बांग्लादेश नागरिक- मुंबई पुलिस
एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार बांग्लादेशी पुरुष और महिलाएं 2023 से अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं। वे भारतीय नागरिकता या यात्रा दस्तावेजों का कोई सबूत पेश करने में विफल रहे। अधिकारी ने कहा, 'उनमें से कुछ लोग वर्षों से अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं।' फिलहाल इस मामले में पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत खारघर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले 11 गिरफ्तार
वहीं आज देश की राजधानी दिल्ली में बांग्लादेशियों के आव्रजन संबंधी फर्जी दस्तावेज बनाने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच बांग्लादेशी और छह स्थानीय लोग शामिल हैं। आरोपित फर्जी दस्तावेजों जैसे, पहचान पत्र, आधार कार्ड के जरिये बांग्लादेशियों को भारत में बसाते थे। मामले में दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र (चिप आधारित एनआईडी कार्ड) और जन्म प्रमाण पत्र पाए गए। आरोपियों के पास से लगभग 21 आधार कार्ड, चार मतदाता पहचान पत्र और आठ पैन कार्ड भी बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि बांग्लादेशी भारत में जंगल के रास्ते आते हैं। इसके बाद ट्रेन और बस के जरिये दिल्ली आकर बस जाते हैं। बांग्लादेश के एक व्यक्ति का पता चला है, जो इनकी भारत में दाखिल होने के लिए मदद करता था। फिलहाल उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed