{"_id":"6095b4a18ebc3ed1d33b1438","slug":"maharashtra-taskforce-of-pediatricians-to-prevent-corona-infection-in-innocent-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मासूम बच्चों में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बालरोग विशेषज्ञों की टॉस्कफोर्स का किया जाएगा गठन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मासूम बच्चों में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बालरोग विशेषज्ञों की टॉस्कफोर्स का किया जाएगा गठन
Sat, 08 May 2021 03:14 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 08 May 2021 03:14 AM IST
सार
- स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा कि बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टॉस्कफोर्स गठित कर बच्चों के संक्रमित होने से रोकने के उपाय किए जाएंगे, फिलहाल इसके लिए तीन डॉक्टरों की टीम गठित की गई है
विज्ञापन
राजेश टोपे, स्वास्थ्य मंत्री, महाराष्ट्र सरकार
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र में बच्चों में कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार जल्द ही बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टॉस्क फोर्स गठित करने का फैसला किया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि दूसरी लहर में कोरोना वायरस बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। वहीं, तीसरी लहर की भी पूर्व सूचना मिली है। इसके मद्देनजर टॉस्कफोर्स गठित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
स्पूतनिक वैक्सीन के लिए आरडीआईएफ से चल रही है बातचीत
स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा कि बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टॉस्कफोर्स गठित कर बच्चों के संक्रमित होने से रोकने के उपाय किए जाएंगे। फिलहाल, इसके लिए तीन डॉक्टरों की टीम गठित की गई है। इसके साथ ही अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने के साथ कोरोना संक्रमित बच्चों के इलाज के लिए वेंटिलेटर के साथ एनआयसीयू में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र टीकाकरण अभियान में प्रथम क्रमांक पर है। लेकिन इसके साथ ही 18 से 44 साल के उम्र के लोगों को टीके की खुराक उपलब्ध कराने के लिए रूस के डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) से बाचचीत शुरू है।
विज्ञापन