फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: State Energy Minister said, big conspiracy behind power outage in Mumbai

महाराष्ट्रः ऊर्जा मंत्री बोले, मुंबई में बत्ती गुल होने के पीछे बड़ी साजिश

Wed, 14 Oct 2020 07:51 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 14 Oct 2020 07:51 PM IST
सार

प्रदेश के ऊर्जामंत्री राऊत ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में बिजली आपूर्ति ठप होना सामान्य घटना नहीं है, तकनीकी समिति गठित कर होगी मामले की जांच...

विज्ञापन
Maharashtra: State Energy Minister said, big conspiracy behind power outage in Mumbai
Dr Nitin Raut, Energy Minister, Maharashtra - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

बीते दिनों मुंबई सहित ठाणे और पालघर में अचानक बत्ती गुल होने की घटना बड़ी साजिश की आशंका जताई गई है। राज्य के ऊर्जां मंत्री नितिन राऊत ने बुधवार को कहा कि मुंबई में बिजली ठप होने की घटना में किसी साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह जानबूझकर की गई हरकत लग रही है। कुछ लोग ऊर्जा विभाग को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के ऊर्जामंत्री राऊत ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में बिजली आपूर्ति ठप होना सामान्य घटना नहीं है। इसलिए मामले की जांच के लिए तकनीकी समिति गठित की जा रही है। इस समिति की प्राथमिक रिपोर्ट सप्ताहभर में आएगी। इसके बाद महावितरण के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


राऊत ने कहा कि 400 केवी की कलवा-पड़घा लाइन पर काम शुरू होने के बाद दूसरी सर्किट पर लोड डाला गया था। इस दौरान मरम्मत काम में प्रोटोकॉल का पालन हुआ है अथवा नहीं इसकी जांच की जाएगी। यदि प्रोटोकॉल का पालन किया गया है तो खारघर की इकाई क्यों बंद हो गई ? इसकी भी जांच की जा रही है। बता दें कि 12 अक्टूबर को मुंबई, ठाणे और नई मुंबई में बिजली ठप हो गई थी। इस कारण लोकल ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित हुई थीं और कभी न थमने वाली मुंबई ठप पड़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय टीम भी कर रही है बिजली गुल होने की जांच

मुंबई में बिजली आपूर्ति ठप होने के घटना की जांच केंद्रीय टीम भी कर रही है। राऊत ने कहा कि केंद्र सरकार की एक टीम मुंबई आई है। यह टीम अपना काम कर रही है। राऊत ने कहा कि साल 2011 में भी मुंबई में बिजली आपर्ति ठप हुई थी। उस समय गठित की गई जांच समिति की रिपोर्ट का भी अध्ययन किया जाएगा।

किसकी साजिश है जांच कराए सरकार -भाजपा

ऊर्जा मंत्री के साजिश वाले बयान के बाद भाजपा ने सरकार को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। भाजपा विधायक आशीष शेलार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को इस मामले में पत्र लिखा है। शेलार ने कहा कि मंत्री राऊत कह रहे हैं कि ऊर्जा विभाग को बदनाम करने की साजिश है। इसलिए सरकार को जांच कराना चाहिए कि आखिर यह साजिश कौन कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed