{"_id":"5edc21818ebc3e908a7188bf","slug":"maharashtra-srpf-jawan-missed-target-in-practice-range-woman-shot-three-kilometers-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: जवान का चूका निशाना, तीन किलोमीटर दूर महिला को लगी गोली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: जवान का चूका निशाना, तीन किलोमीटर दूर महिला को लगी गोली
Sun, 07 Jun 2020 04:36 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 07 Jun 2020 04:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के चिरचिल-बंध में शनिवार को स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स के जवानों के प्रैक्टिस रेंज से एक महिला को गोली लग गई। पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे ने कहा कि महिला अब ठीक है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
एक दूसरे अधिकारी ने कहा, "टारगेज प्रेक्टिस के दौरान, एक शॉट निशाने से दूर चला गया और माउंटेन रेंज को पार करते हुए महिला को जा लगा, जिससे वह घायल हो गई।" उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर लगभग 12:30 बजे हुई। घायल महिला का नाम वर्षा पटले बताया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "आमगांव पुलिस स्टेशन की एक टीम महिला को एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां उसे ड्रेसिंग के बाद छुट्टी दे दी गई।"
एसपी शिंदे ने बताया कि जांच टीम इस बात पर गौर करेगी कि मिसफायर बुलेट तीन किलोमीटर की यात्रा करने में कैसे सफल रही।