{"_id":"63bd5defdf33be2545616000","slug":"maharashtra-spurned-by-woman-a-man-kidnaps-her-8-year-old-nephew","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: चाची ने ठुकराया प्रेम प्रस्ताव तो कर लिया भतीजे का अपहरण, सिलवासा से गिरफ्तार हुआ आरोपी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: चाची ने ठुकराया प्रेम प्रस्ताव तो कर लिया भतीजे का अपहरण, सिलवासा से गिरफ्तार हुआ आरोपी
Tue, 10 Jan 2023 11:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:14 PM IST
सार
पालघर थाने के निरीक्षक अजय वसावे ने बताया कि खुफिया और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने सिलवासा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़के को बचा कर उसके माता-पिता के साथ फिर से मिला दिया गया। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में एक महिला द्वारा प्रेम प्रस्ताव ठुकराने से नाराज एक व्यक्ति ने उसके आठ साल के भतीजे का अपहरण कर लिया। आरोपी ऐसा करके महिला को सबक सिखाना चाहता था। ये घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले की है। मंगलवार को पालघर ग्रामीण के जिला पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने मामले में कार्रवाई सेअवगत कराया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पालघर ग्रामीण पुलिस ने अपहरण के चार घंटे के भीतर ही लड़के को छुड़ा लिया। साथ ही कथित आरोपी को सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के सिलवासा से गिरफ्तार भी कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी अपह्रत लड़के की चाची से प्यार करता था, जिसने उसके प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था। इससे नाराज आरोपी ने महिला को सबक सिखाने के लिए तलासरी निवासी लड़के का सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्कूल के मैदान से अपहरण कर लिया। जब लड़का स्कूल से घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। स्कूल में उसके नहीं मिलने पर माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया। परिजनों की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत तलासरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पालघर थाने के निरीक्षक अजय वसावे ने बताया कि खुफिया और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने सिलवासा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़के को बचा लिया गया है और उसके माता-पिता के साथ फिर से मिला दिया गया। मामले में जांच की जा रही है।
अहमदाबाद के फ्लैट में ब्यूटीशियन से गैंगरेप के आरोप में दो गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने अहमदाबाद शहर के एक फ्लैट में मुंबई की 49 वर्षीय ब्यूटीशियन से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है वहीं एक अन्य आरोपी फरार है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विले पार्ले पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने ने बताया कि एफआईआर में कहा गया है कि महिला एक आरोपी को पहले से जानती थी। दोनों अक्सर साथ में ताश खेला करते थे। पिछले शुक्रवार को आदमी ने ताश खेलने के लिए महिला से अपनी कार में अहमदाबाद चलने के लिए कहा। उसके आमंत्रण पर महिला उसके साथ अहमदाबाद चली गई। उन दोनों के साथ मुख्य आरोपी के दो पुरुष मित्र भी गए। अहमदाबाद पहुंचने पर एक फ्लैट में तीनों ने शराब का सेवन किया और महिला के साथ बलात्कार किया।
बाद में जब पीड़िता वापस अपने घर मुंबई में आई तो उसने अपने पति को आपबीती सुनाई। जिसके बाद शनिवार को सामूहिक बलात्कार के आरोप में भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
अधिकारी ने कहा कि दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उनका दोस्त फरार है। ये सभी मुंबई के विभिन्न उपनगरों के निवासी हैं।