फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Speakers election postponed, Raj Bhavan disagreed, Assemblys winter session ended

महाराष्ट्र: स्पीकर का चुनाव टला, राजभवन था असहमत  विधानसभा का शीत सत्र समाप्त

Tue, 28 Dec 2021 09:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 28 Dec 2021 09:55 PM IST
सार

महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार ने फरवरी से खाली विधानसभा अध्यक्ष पद पर चुनाव कराने का निर्णय लिया था। यह संवैधानिक पद वर्ष 2019 के अंत से नाना पटोले के पास था, जिन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालने के लिए फरवरी में इसे छोड़ दिया था। 
 

विज्ञापन
Maharashtra: Speakers election postponed, Raj Bhavan disagreed, Assemblys winter session ended
महाराष्ट्र विधानसभा (file photo) - फोटो : ANI

विस्तार

राजभवन से विवाद टालने की कानूनी विशेषज्ञों की सलाह के बाद महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा के स्पीकर का चुनाव अगले सत्र के लिए टाल दिया है। राजभवन ने चुनाव ध्वनि मत के बजाय मतपत्र से कराने की सलाह दी थी। मंगलवार को राज्य विधानसभा का शीत सत्र समाप्त हो गया।

विज्ञापन


फरवरी से खाली है पद
महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार ने फरवरी से खाली विधानसभा अध्यक्ष पद पर चुनाव कराने का निर्णय लिया था। यह संवैधानिक पद वर्ष 2019 के अंत से नाना पटोले के पास था, जिन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालने के लिए फरवरी में इसे छोड़ दिया था। 
विज्ञापन


शरद पवार से सीएम उद्धव ने की बात
सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से फोन पर बात की। पवार ने इसके बाद महाधिवक्ता आशुतोष कुंभकोनी और एमवीए नेताओं से विधान भवन में चर्चा की। इससे पहले, रविवार को एमवीए नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के पत्र के साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed