फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Shiv Sena UBT Uddhav Thackeray CM Post Wish news in Hindi

Uddhav CM Wish: 'मुख्यमंत्री पद सपना नहीं, कोई रिटायर नहीं कर सकता'; पिता को याद कर उद्धव ने की रोचक टिप्पणी

Sun, 15 Sep 2024 06:35 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 15 Sep 2024 06:35 PM IST
सार

चुनावी सरगर्मियों के बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री बनने की ख्वाहिश कभी नहीं रही। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख ने अहमदनगर में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं सत्ता में रहूं या न रहूं, मैं लोगों के समर्थन से सशक्त महसूस करता हूं।'

विज्ञापन
Maharashtra Shiv Sena UBT Uddhav Thackeray CM Post Wish news in Hindi
उद्धव ठाकरे (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति में विपक्षी दलों का गठबंधन- महाविकास अघाड़ी (MVA) भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का दावा कर रहा है। हाल ही में एमवीए सहयोगियों ने मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी को लेकर बयान दिए हैं। कई नेताओं का मानना है कि बिना चेहरे के चुनाव लड़ना चाहिए। ताजा घटनाक्रम में महाविकास अघाड़ी की सरकार में सीएम रहे उद्धव ठाकरे ने कहा, उन्हें मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा नहीं है। उन्होंने पिता बालासाहेब ठाकरे के दौर का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पिता ने कभी सत्ता की बागडोर नहीं संभाली, लेकिन उन्हें लोगों का समर्थन हासिल था। उद्धव ने कहा कि अपार जनसमर्थन के कारण ही बालासाहेब के पास उल्लेखनीय ताकत थी।  
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे सीएम बनने की ख्वाहिश पर क्या बोले
अहमदनगर में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग कर रहे राज्य सरकार के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उद्धव ने कहा महाराष्ट्र की जनता ही उनकी असली ताकत है। उन्होंने कहा, 'जब तक आप मेरा समर्थन करते रहेंगे, तब तक कोई मुझे रिटायर नहीं कर सकता। पूर्व सहयोगी और वर्तमान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए उद्धव ने कहा कि जिन लोगों ने अपनी मूल पार्टी और जनता को धोखा दिया, उनका भरोसा नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि वे महायुति (भाजपा+शिवसेना+एनसीपी) की सरकार को उखाड़ फेंकना चाहते हैं। 2019 में पहली बार सीएम बनने की घटना याद कर उद्धव ने कहा, उस समय भी वे मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहते थे। जून, 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद उद्धव को इस्तीफा देना पड़ा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के चेहरे पर क्या बोले शरद पवार
गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे ने पिछले महीने एमवीए के घटक दलों- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस से कहा था कि एमवीए को सीएम पद का चेहरा चुन लेना चाहिए। हालांकि, दोनों दलों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि आगामी विधानसभा चुनावों में एमवीए को अपने सीएम पद प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं करना चाहिए। पवार ने कहा था कि सीएम का चेहरा उसी दल से होगा, जिसे गठबंधन में सबसे अधिक सीटें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed