फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Shiv Sena UBT Sanjay Raut Questioned over Modi government will survive after 2026 or not

Maharashtra: '2026 के बाद केंद्र सरकार के चलने पर संदेह, मोदी कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे'; संजय राउत का दावा

Thu, 02 Jan 2025 11:16 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 02 Jan 2025 11:16 AM IST
सार

शिवसेना नेता पिछले महीने महायुति गठबंधन पर हमला बोला था। संजय राउत ने कहा था कि महायुति गठबंधन में सहयोगी दल केवल सत्ता के लिए साथ हैं। उनमें वैचारिक समानता बिल्कुल भी नहीं है। पहले वे अपनी पार्टी की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देते हैं और फिर सरकार बनाने के लिए साथ आते हैं। 

विज्ञापन
Maharashtra Shiv Sena UBT Sanjay Raut Questioned over Modi government will survive after 2026 or not
Sanjay Raut - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र में शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक बार फिर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'मेरे मन में संदेह है कि 2026 के बाद केंद्र सरकार बचेगी या नहीं? मुझे लगता है कि मोदी अपना कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे और एक बार केंद्र सरकार अस्थिर हो गई तो इसका असर महाराष्ट्र पर भी पड़ेगा।'

विज्ञापन


संजय राउत ने संवाददाताओं से बात करते हुए उन अटकलों को खारिज कर दिया कि नवंबर 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद शिवसेना (यूबीटी) के कुछ नेता पार्टी छोड़ सकते हैं। दरअसल, वे शिवसेना (यूबीटी) के राजापुर के पूर्व विधायक राजन साल्वी के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ने की चर्चा पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


पिछले साल हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 543 सदस्यीय सदन में 272 के बहुमत के आंकड़े से ऊपर 293 सीटें जीती थीं। हालांकि, पिछले दो कार्यकालों के मुकाबले भाजपा अपने दम पर बहुमत से काफी दूर रह गई। राउत ने दावा किया कि मुझे संदेह है कि केंद्र में सरकार 2026 तक टिक पाएगी या नहीं। मोदी अपना कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे और जब ऐसा होगा, तो न केवल महाराष्ट्र में बल्कि अन्य जगहों (राज्यों) में भी बदलाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल्वी के शिवसेना (यूबीटी) छोड़ने की अटकलों पर राज्यसभा सदस्य ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेता से बात की, जिन्होंने कुछ स्थानीय मुद्दों पर निराशा व्यक्त की है। राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे साल्वी के संपर्क में हैं। कई बार के विधायक राजापुर से 2024 के राज्य विधानसभा चुनाव में प्रतिद्वंद्वी शिवसेना नेता किरण सामंत से हार गए थे। शिवसेना (यूबीटी) के कुछ नेताओं के दूसरी पार्टियों में शामिल होने की चर्चा के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि उनकी पार्टी में कोई अशांति नहीं है। यह भी बीत जाएगा। सभी दिन एक जैसे नहीं होते।

महायुति पर पहले ही साध चुके निशाना
इससे पहले शिवसेना नेता पिछले महीने महायुति गठबंधन पर हमला बोला था। संजय राउत ने कहा था कि महायुति गठबंधन में सहयोगी दल केवल सत्ता के लिए साथ हैं। उनमें वैचारिक समानता बिल्कुल भी नहीं है। पहले वे अपनी पार्टी की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देते हैं और फिर सरकार बनाने के लिए साथ आते हैं। 


महाराष्ट्र में महायुति की जीत
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। पार्टी 36 सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन उन्हें केवल 10 पर ही जीत मिली। भाजपा 132 से ज्यादा सीटें जीती। वहीं अगर भाजपा नीत महायुति के घटक दलों की बात करें तो एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 57 और अजित पवार की राकांपा 41 सीटें जीतने में कामयाब रही। महाविकास आघाड़ी (कांग्रेस, शिवसेना-यूबीटी, राकांपा-एसपी) ने सिर्फ 46 सीटें जीतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed