फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Shiv Sena slams RSS said ex CM Devendra Fadnavis will remain leader of opposition

महाराष्ट्र: शिवसेना की संघ को दो टूक, कहा- पूर्व सीएम फडणवीस ही रहेंगे विपक्ष के नेता

Tue, 25 Feb 2020 05:20 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: योगेश साहू Updated Tue, 25 Feb 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Shiv Sena slams RSS said ex CM Devendra Fadnavis will remain leader of opposition
Shivsena - फोटो : Shivsena

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाढ़ी की सरकार के प्रमुख घटक दल शिवसेना ने मंगलवार को साफ कर दिया कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ही विपक्ष के नेता रहेंगे। शिवसेना ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से आए उस बयान की आलोचना की जिसमें कहा गया था कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लंबे समय तक विपक्ष में नहीं रहेंगे।

विज्ञापन


शिवसेना ने महाराष्ट्र में ऐसे किसी भी तरह के परिवर्तन की संभावना से इनकार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कहा है कि वह अपना काम करना जारी रखें। फडणवीस विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं।
विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने हाल ही में कहा था कि देवेंद्र फडणवीस केवल सीमित अवधि के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में कहा कि आरएसएस के नेता भैयाजी जोशी ने नागपुर में एक निराधार बयान दिया है कि देवेंद्र फडणवीस लंबे समय तक विपक्ष में नहीं रहेंगे और उनके नाम के साथ लगा उपसर्ग 'पूर्व' जल्द ही खत्म हो जाएगा।

सामना में शिवसेना की ओर से कहा गया कि इस टिप्पणी से विपक्षी दल मानसिक रूप से खुश हो सकते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में ऐसा कुछ भी नहीं होगा। इसलिए, देवेंद्र जी हम आपसे केवल यह कह सकते हैं कि विपक्ष के नेता के रूप में अपना काम जारी रखें।

सीएम उद्धव ने नकारी थी मतभेद की बात

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने बीते सोमवार को विपक्षी दल भाजपा के उस दावे को खारिज किया था जिसमें कहा गया था कि राज्य सरकार में शामिल दलों के बीच मतभेदों के कारण दरार आ गई है। हालांकि सीएम ठाकरे ने उसके उलट दावा किया कि सहयोगी दलों में अच्छा समन्वय बना हुआ है।

उन्होंने यह बात सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी सरकार के विधायकों की बैठक को संबोधित करते हुए कही थी। उन्होंने कहा था कि बीते तीन महीनों में सहयोगी दलों के मध्य अच्छा तालमेल और सहयोग रहा है। इसके और मजबूत बनाने की आवश्यकता है।

कांग्रेस विधायक रहे थे गैर हाजिर
महाराष्ट्र सरकार के घटक दलों में मतभेद का संकेत बजट सत्र से पहले आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कांग्रेस विधायकों की गैरहाजिरी से मिला था। इससे लगा कि सरकार में शामिल दलों के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है। हालांकि इस बैठक में राकांपा विधायक मौजूद थे।

राणे के दावे पर ठाकरे का पलटवार

गौरतलब है कि भाजपा नेता नारायण राणे ने दावा करते हुए कहा था कि राज्य सरकार केवल तीन दिनों की मेहमान है। ये तीनों दल केवल सत्ता और पद के लिए आपस में मिले हैं। इस पर शिवसेना ने कठोर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि राणे को अपनी ही किस्मत का पता नहीं है तो ऐसे में दूसरों की किस्मत क्या बताएंगे। इससे पहले भाजपा नेता और पूर्व सीएम फडणवीस ने भी प्रदेश सरकार पर व्यंग्य करते हुए कहा था कि ये दल आपस में तो बात करते नहीं, विपक्ष से क्या बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed