फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra shiv Sena leader sanjay Nirupam claims Bangladesh link to Nagpur violence

Nagpur Violence: 'नागपुर हिंसा के लिंक बांग्लादेश से जुड़े', शिवसेना नेता संजय निरुपम का दावा

Sun, 23 Mar 2025 01:58 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 23 Mar 2025 01:58 PM IST
सार

संजय निरुपम ने कहा कि क्या शिवसेना यूबीटी मुजाहिदीन संगठन से जुड़ी है? क्या ठाकरे और संजय राउत उनका समर्थन करते हैं। निरुपम ने कहा कि ये महाराष्ट्र में बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। 

विज्ञापन
maharashtra shiv Sena leader sanjay Nirupam claims Bangladesh link to Nagpur violence
नागपुर में 17 मार्च को हुई थी हिंसा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने दावा किया है कि नागपुर हिंसा के लिंक बांग्लादेश से जुड़े हैं। संजय निरुपम ने रविवार को एक प्रेसवार्ता में कहा कि नागपुर हिंसा सुनियोजित और एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। संजय निरुपम ने कहा कि नागपुर हिंसा में शामिल असामाजिक तत्वों का बांग्लादेश से जुड़ाव हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि हिंसा के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी सोशल मीडिया पर मुजाहिदीन गतिविधियों के लिए फंड जुटा रहा था। 
विज्ञापन


संजय निरुपम ने शिवसेना यूबीटी पर लगाए आरोप
संजय निरुपम ने इसे लेकर शिवसेना यूबीटी पर निशाना साधा और संगठन से उसके जुड़ाव पर सवाल उठाए। संजय निरुपम ने कहा कि क्या शिवसेना यूबीटी मुजाहिदीन संगठन से जुड़ी है? क्या ठाकरे और संजय राउत उनका समर्थन करते हैं। निरुपम ने कहा कि ये महाराष्ट्र में बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि शिवसेना यूबीटी अब हिंदू विरोधी हो गई है। शिवसेना नेता ने शिवसेना यूबीटी पर तंज कसते हुए कहा कि मातोश्री में जल्द ही बाल ठाकरे और शिवाजी महाराज की तस्वीरों के साथ ही औरंगजेब की तस्वीर भी दिखाई देगी। संजय निरुपम ने शिवसेना यूबीटी की राजनीतिक रणनीतियों पर हैरानी जताई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Nagpur Violence: 'भड़काऊ पोस्ट करने वाले भी आरोपी, नुकसान की भरपाई दंगाइयों से की जाएगी', एक्शन में CM फडणवीस
विज्ञापन
विज्ञापन


92 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई
संजय निरुपम ने हिंसा पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी को भी हिंसा में शामिल नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि शनिवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने बयान में कहा कि नागपुर हिंसा का लिंक बांग्लादेश से जोड़ना अभी जल्दबाजी होगी और अभी जांच चल रही है। फडणवीस ने कहा कि नागपुर हिंसा में 104 आरोपियों की पहचान हुई है, जिनमें से 92 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें से 12 नाबालिग हैं। 

नागपुर में बीती 17 मार्च को हिंसा भड़क गई थी। दरअसल विश्व हिंदू परिषद ने मुगल शासक औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान अफवाह फैल गई कि प्रदर्शन में धार्मिक बातें लिखी हुई एक चादर को जलाया गया। जिससे हिंसा भड़क गई। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने पथराव और आगजनी की।

ये भी पढ़ें- Nagpur Violence: क्या नागपुर हिंसा में था बांग्लादेशी कनेक्शन? सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिया सवालों का जवाब

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed