फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Shiv Sena explains Hinduism or hindutva in a new way, saamana newspaper compares Uddhav with Mohan Bhagwat

महाराष्ट्रः शिवसेना ने नए तरीके से की हिंदुत्व की व्याख्या, मुखपत्र ने मोहन भागवत से की उद्धव की तुलना

Tue, 27 Oct 2020 06:24 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 27 Oct 2020 06:24 PM IST
सार

मुखपत्र में लिखा कि उत्तर प्रदेश में बिना अनुमति दाढ़ी रखने पर एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया। इसका तथाकथित हिंदुत्ववादियों ने स्वागत किया। लेकिन केंद्रीय मंत्रिमंडल में कई लोगों ने अभिमान पूर्वक दाढ़ी रखी है...

विज्ञापन
Maharashtra: Shiv Sena explains Hinduism or hindutva in a new way, saamana newspaper compares Uddhav with Mohan Bhagwat
CM Uddhav Thackeray - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

हिंदुत्व के मुद्दे पर कमजोर पड़ी शिवसेना ने नए तरीके से इसकी व्याख्या शुरू की है। दूसरी ओर, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की तुलना कर अपने तरीके से चीजों को गढ़ने का प्रयास किया है। वहीं, भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारा हिंदुत्व थाली, घंटानाद और दाढ़ी सीमित नही है।

विज्ञापन

 

शिवसेना ने मंगलवार को पार्टी के मुखपत्र सामना में "दो मुखर तोपखाने" शीर्षक के तहत संपादकीय लिखा है, जिसमें आरएसएस प्रमुख के दशहरा भाषण में उनके द्वारा हिंदुत्व पर व्यक्त किए विचार की तुलना उद्धव ठाकरे के हिंदुत्व से की है। मुखपत्र में लिखा है कि मोहन भागवत ने दशहरा के अपने भाषण में स्पष्ट रूप से हिंदुत्व की व्याख्या की है। उन्होंने कहा है कि संघ के दृष्टिकोण से हिंदुत्व का अर्थ व्यापक है। इसे पूजा पद्धति से जोड़ दिए जाने के कारण उसे संकुचित करने का प्रयास किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, हिंदुत्व देश के अस्तित्व का सार है। जबकि खुद को हिंदुत्व का ठेकेदार बताने वाले कहते हैं कि जो भाजपा के साथ नहीं है वह हिंदू नहीं है। संघ प्रमुख की तर्ज पर उद्धव ठाकरे ने शिवतीर्थ से वीर सावरकर स्मारक सभागार में हिंदुत्व के ठेकेदारों को सुनाया कि हिंदुत्व क्या है। शिवसेना ने कहा कि राज्य में मंदिर खोलने के लिए थाली पीटने वाले  भाजपा के नेताओ को संघ प्रमुख के इस बयान से सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिवसेना ने मुखपत्र में लिखा कि उत्तर प्रदेश में बिना अनुमति दाढ़ी रखने पर एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया। इसका तथाकथित हिंदुत्ववादियों ने स्वागत किया। लेकिन केंद्रीय मंत्रिमंडल में कई लोगों ने अभिमान पूर्वक दाढ़ी रखी है। जिस प्रकार हिंदुत्व थाली और घंटानाद तक सीमित नहीं है, उसी प्रकार हिंदुत्व दाढ़ी तक भी मर्यादित नहीं है। शिवसेना ने लिखा कि चापेकर बंधुओं को दाढ़ी नहीं थी लेकिन हंसते हंसते फाँसी पर झूल गए थे।


 

दूसरी तरफ भाजपा ने उद्धव ठाकरे की तुलना मोहन भागवत से करने पर शिवसेना की खिल्ली उड़ाई है। भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने शिवसेना की संपादकीय पर ट्वीट किया कि कहां राजा भोज का एरावत और कहां श्याम भट्ट का छोटा सा घोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed