फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: Shiv Sena bid on border dispute with Karnataka, union territory made Belgaum central

महाराष्ट्र: कर्नाटक से सीमा विवाद पर बोली शिवसेना, बेलगाम को केंद्र सरकार बनाए केंद्रशासित प्रदेश

Wed, 17 Mar 2021 02:57 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 17 Mar 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Shiv Sena bid on border dispute with Karnataka, union territory made Belgaum central
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

शिवसेना ने बेलगाम में कन्नड़ समर्थक संगठनों पर मराठी भाषी लोगों को प्रताड़ित करे का आरोप लगाया है। शिवसेना ने केंद्र सरकार से बेलगाम को केंद्रशासित प्रदेश घोषित करने की मांग की है। शिवसेना ने मुखपत्र सामना में लिखा, बेलगाम में कन्नड़ समर्थक संगठनों ने मराठी बोलने वालों को पीटा, दुकानों पर मराठी में लगे बोर्ड जबरन हटाए। सोशल मीडिया पर भी मराठी भाषी को निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


कर्नाटक पुलिस भी लोगों को परेशान कर रही है। अगर ऐसा ही चलने वाला हैं तो बेलगाम को केंद्रशासित प्रदेश घोषित कर देना चाहिए। दरअसल, महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच बेलगाम व अन्य सीमावर्ती इलाकों को लेकर विवाद है। यह मामला लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट में भी लंबित है।
विज्ञापन


दरअसल, कर्नाटक के बेलगाम, कारवार और निपानी सहित कई इलाकों में मराठी बोलने वाले लोगों की संख्या अधिक है। संपादकीय में कहा गया, मराठी लोग मध्य प्रदेश के इंदौर और गुजरात के वडोदरा में भी हैं, लेकिन स्थानीय लोगों से उनका कभी विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक में भाजपा सरकार जिस तरह से स्थानीय लोगों द्वारा मराठी समुदाय पर किए जा रहे अत्याचार के मामले से निपट रही है, उससे लगता है कि वह असामाजिक तत्वों को बढ़ावा दे रही है। सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित है और इस दौरान मराठी बोलने वालों से इस तरह का व्यवहार गैरकानूनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed