{"_id":"5fc4b6240f9e307a047ca4fc","slug":"maharashtra-sheetal-amte-social-activist-and-granddaughter-of-baba-amte-dies-allegedly-by-suicide-in-chandrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आमटे की पोती शीतल आमटे ने की आत्महत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आमटे की पोती शीतल आमटे ने की आत्महत्या
Mon, 30 Nov 2020 02:51 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 30 Nov 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
बाबा आमटे के साथ शीतल आमटे (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आमटे की पोती और आनंदवन के महारोगी सेवा समिति की सीईओ डॉक्टर शीतल आमटे ने सोमवार को आत्महत्या कर ली है। शीतल ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में अपने निवास पर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
अभी तक आत्महत्या के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवादों को लेकर शीतल आमटे ने आत्महत्या की है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
बताया गया है कि जब वरोरा के उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए शीतल को ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, शीतम आमटे ने जहरीले इंजेक्शन का इस्तेमाल करके आत्महत्या की है। बता दें कि, शीतल आमटे को जनवरी, 2016 में विश्व आर्थिक मंच द्वारा 'यंग ग्लोबल लीडर 2016' के रूप में चुना गया था।
विज्ञापन